पैक्स प्रबंधन चुनाव में मुखिया की पत्नी हारीं

Published at :21 Aug 2015 3:01 AM (IST)
विज्ञापन
पैक्स प्रबंधन चुनाव में मुखिया की पत्नी हारीं

दरौंदा : प्रखंड के रामगढ़ा पैक्स प्रबंधन समिति सदस्य के चार पदों पर हुए चुनाव की मतगणना प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन के परिसर में बुधवार हुई. मतगणना में मुखिया राजेंन्द्र ठाकुर की पत्नी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा़ निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अत्यंत पिछड़ा कोटि […]

विज्ञापन

दरौंदा : प्रखंड के रामगढ़ा पैक्स प्रबंधन समिति सदस्य के चार पदों पर हुए चुनाव की मतगणना प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन के परिसर में बुधवार हुई.

मतगणना में मुखिया राजेंन्द्र ठाकुर की पत्नी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा़ निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अत्यंत पिछड़ा कोटि की प्रत्याशी सुशीला देवी को 376 मत मिले, जबकि ज्ञांती देवी को महज 297 मत मिल़े इस तरह सुशीला देवी 79 मतों से विजयी घोषित की गयी़ सामान्य कोटि से शारदा देवी को 364 जबकि कल्याणी देवी को 272 मत मिल़े 92 मतों से शारदा देवी विजयी रहीं एससीएसटी में कलावती देवी को 376 मत मिले, जबकि भागमनी देवी को 316 मत ही मिल़े इस तरह 60 मतों से कलावती देवी विजयी हुईं एवं पिछड़ा कोटि में उषा देवी को 378 जबकि मीना देवी को 323 मत मिल़े इस तरह उषा देवी 55 मतों से विजयी घोषित की गयीं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन