लूट के मामले में दो अपराधी धराये

स्वतंत्रता दिवस के दिन बाइक सवार को चाकू मार कर लूटपाट करने गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है तथा 24 घंटे के अंदर दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. वहीं, दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. मुफस्सिल […]
स्वतंत्रता दिवस के दिन बाइक सवार को चाकू मार कर लूटपाट करने गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है तथा 24 घंटे के अंदर दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. वहीं, दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि खैरा थाना क्षेत्र के रामपुर मठिया गिरि टोले के पास शनिवार को अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया था और उससे साढ़े चार हजार रुपये लूटकर फरार हो गये. गिरफ्तार अपराधी कई लूट के मामले में वांछित हैं.
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेहिया गांव के अभिषेक कुमार सिंह तथा हिमांशु कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से लूटी गयी राशि साढ़े चार हजार रुपये तथा खून लगा चाकू भी बरामद कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










