हिंदू महासभा के कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ समापन

Published at :18 Aug 2015 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
हिंदू महासभा के  कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ समापन

हिंदू महासभा कार्यकर्ता सम्मेलन प्रखंड के फरीदापुर में आयोजित हुआ. सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिंदू महासभा के सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कौशिक ने कहा कि आगामी चुनाव में हिंदू महासभा के प्रत्याशी, हिंदुत्व एवं विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जायेंगे. हिंदू महासभा को छोड़ कर सभी राजनीतिक दल तुष्टीकरण में लगे […]

विज्ञापन

हिंदू महासभा कार्यकर्ता सम्मेलन प्रखंड के फरीदापुर में आयोजित हुआ. सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिंदू महासभा के सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कौशिक ने कहा कि आगामी चुनाव में हिंदू महासभा के प्रत्याशी, हिंदुत्व एवं विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जायेंगे.

हिंदू महासभा को छोड़ कर सभी राजनीतिक दल तुष्टीकरण में लगे हुए हैं तथा हिंदुओं को अगड़े-पिछड़े अमीर-गरीब का जुमला दिखा कर प्रदेश की जनता को ठगने का काम कर रहे हैं. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश रंजन ने कहा कि हिंदू महासभा का मुख्य उद्देश्य है हिंदुत्व एवं विकास को लेकर साफ-सुथरे प्रत्याशी को मैदान में उतारना. तरैया से हिंदू महासभा के प्रत्याशी के रूप में अभिमन्यु कुमार सिंह के नाम की घोषणा की गयी.

इस मौके पर मनीष सिंह, आरडी मिश्र, सुबोध सिंह, इंदेश सिंह, अमरजीत सिंह, शेर सिंह, पप्पू सिंह, दुर्गेश राय, सुदेश गिरि, नंदकिशोर राय, रंजीत, रवि रंजन समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन