हिरासत में लिये गये एक व्यक्ति को छुड़ाने का किया प्रयास

Published at :29 Jul 2015 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
हिरासत में लिये गये एक व्यक्ति को छुड़ाने का किया प्रयास

पांच थानों समेत एसडीपीओ व डीएसपी ने संभाला मोरचा मशरक : चरिहारा गांव के दर्जनों सहनी परिवार के सदस्यों ने मंगलवार की शाम थाने पर हमला कर दिया और अपने एक गांव के हिरासत में लिये गये एक व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करने लगे. ग्रामीण उतने उग्र थे कि पुलिस को थाने से भाग […]

विज्ञापन
पांच थानों समेत एसडीपीओ व डीएसपी ने संभाला मोरचा
मशरक : चरिहारा गांव के दर्जनों सहनी परिवार के सदस्यों ने मंगलवार की शाम थाने पर हमला कर दिया और अपने एक गांव के हिरासत में लिये गये एक व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करने लगे. ग्रामीण उतने उग्र थे कि पुलिस को थाने से भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी. इस दौरान भीड़ ने दो पुलिसकर्मियों को जख्मी कर दिया व थाने में जाकर तोड़-फोड़ की. सूचना पर एसडीपीओ संजय कुमार राय व डीएसपी लाल बाबू यादव समेत आस-पास के पांच थानों की पुलिस पहुंची व हालात पर काबू पया.
बताया जाता है कि नगरा पंचायत के मुखिया संजय प्रसाद ने कूपन वितरण के लिए लोगों को मशरक तख्त गांव बुलाया था. इसी दौरान चरिहारा के मोतीलाल सहनी ने कूपन नहीं मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया. इस पर मुखिया समर्थकों ने उससे मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया. यह सूचना जब चरिहारा पहुंची, तो ग्रामीण उग्र हो गये ओर थाने पर धावा बोल मोतीलाल की रिहाई व मुखिया की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.
दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल छाया रहा. इस दौरान सअनि नंदु सिंह यादव व आरक्षी राजेश कुमार जख्मी हो गये. अन्य पुलिस कर्मियों ने थाने में भाग कर स्वयं को बचाया. घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन