बेनतीजा रही जिला प्रशासन की बैठक

Published at :21 Jul 2015 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
बेनतीजा रही जिला प्रशासन की बैठक

छपरा (नगर) : जेपीविवि के स्नातक पार्ट वन में एडमिशन से वंचित छात्रों द्वारा किये जा रहे लगातार तोड़-फोड़ व प्रदर्शन को समाप्त कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बुलायी गयी बैठक भी संभवत: बेनतीजा ही रही. डीएम दीपक आनंद की अध्यक्षता में सोमवार को हुई संयुक्त बैठक में जहां संगठनों के प्रतिनिधि एडमिशन से […]

विज्ञापन
छपरा (नगर) : जेपीविवि के स्नातक पार्ट वन में एडमिशन से वंचित छात्रों द्वारा किये जा रहे लगातार तोड़-फोड़ व प्रदर्शन को समाप्त कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बुलायी गयी बैठक भी संभवत: बेनतीजा ही रही.
डीएम दीपक आनंद की अध्यक्षता में सोमवार को हुई संयुक्त बैठक में जहां संगठनों के प्रतिनिधि एडमिशन से वंचित सभी छात्रों का एडमिशन सुनिश्चित कराने की मांग कर रहे थे. वहीं विवि के प्रतिनिधि के रूप में बैठक में उपस्थित जेपीविवि के सीसीडीसी सह कुलसचिव डॉ आरपी बब्लू तथा प्रॉक्टर डॉ आरके पाठक ने पिछली बार की तरह कॉलेजों में 30 प्रतिशत सीट बढ़ाने की चर्चा की. हालांकि इस पर विवि के पदाधिकारियों ने अंतिम निर्णय कुलपति द्वारा लिये जाने की बात कही. जिस पर छात्रों ने बैठक में विवि प्रशासन के खिलाफ जम कर भड़ास निकाली.
छात्र नेताओं ने पार्ट वन व टू के रिजल्ट में सुधार होने तक पार्ट थ्री का फार्म नहीं भरने तथा सभी कॉलेजों में दोगुनी संख्या में सीट बढ़ाने की मांग पर अड़े रहे. उधर, डीएम ने भी बैठक में स्पष्ट रूप से कह दिया कि जिले में लॉ एंड ऑर्डर को बनाये रखने की जिम्मेवारी उनकी है. उन्होंने बैठक में उपस्थित विवि, शिक्षक व छात्र प्रतिनिधियों से कहा की यदि जिले में ऐसा कुछ भी होता है तो जिला प्रशासन कार्रवाई करने को बाध्य होगा.
बैठक में सदर एसडीओ क्यूम अंसारी, विवि प्रतिनिधि के रूप में सीसीडीसी डॉ आरपी बब्लू, प्रॉक्टर डॉ आरके पाठक, आरएसए के विश्वजीत सिंह चंदेल, छात्र राजद के प्रिंस सिंह, अभाविप के चरण दास, एसएफआइ के शैलेंद्र यादव के साथ ही प्राचार्य डॉ एसएम आर आजम, डॉ सिद्धार्थ शंकर, डॉ केके बैठा, एसडीएस के प्राचार्य अरूण सिंह, पीएन सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ गजेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन