फसल क्षतिपूर्ति की राशि का भुगतान नहीं होने से थे नाराज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jul 2015 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

मकेर : प्रखंड के आठ पंचायत के किसान फसल क्षति भुगतान नहीं मिलने से नाराज होकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे ओर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गये. प्रदर्शन में शामिल जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह का कहना है कि प्रखंड के किसानों ने दो माह पूर्व कृषि कार्यालय में फसल क्षति […]
विज्ञापन
मकेर : प्रखंड के आठ पंचायत के किसान फसल क्षति भुगतान नहीं मिलने से नाराज होकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे ओर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गये. प्रदर्शन में शामिल जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह का कहना है कि प्रखंड के किसानों ने दो माह पूर्व कृषि कार्यालय में फसल क्षति का आवेदन दिया था, लेकिन दो माह बाद बीतने के बाद भी कुछ किसानों को भुगतान किया गया है.
जबकि सैकड़ों किसान अभी वंचित रह गये हैं. वहीं कृषि पदाधिकारी रामजी राम का कहना है कि बीडीओ के कमी के कारण भुगतान में बाधा आ रहा है. बीडीओ मृत्युंजय कुमार का कहना है कि कृषि पदाधिकारी के द्वारा समय पर फार्म की रिपोर्ट नहीं देने के कारण भुगतान में बाधा आ रही है.
दोनों अधिकारियों के आपसी तालमेल के अभाव में किसान परेशानी ङोल रहे हैं. जहां किसानों का एक शिष्टमंडल बीडीओ से मिल कर एक सप्ताह के अंदर अगर फसल क्षति का भुगतान नहीं किया गया तो विवश होकर हमलोग प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ जायेंगे.
बीडीओ ने बताया कि प्रथम फेज में 12 से 15 किसानों के बीच 83 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है. शेष बचे किसानों की सूची कृषि पदाधिकारी के द्वारा उपलब्ध कराने के बाद ही वितरण किया जायेगा. मौके पर सुचिंद्र सिंह, प्रेमचंद्र सिंह, दारोगा राय, नागेंद्र सिंह, वीरेंद्र राय आदि अन्य ग्रामीण शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










