सड़क किनारे से मिला शव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jul 2015 1:18 AM (IST)
विज्ञापन

दिघवारा : छपरा-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर अवतार नगर थाना क्षेत्र के बोधा छपरा गांव के समीप सड़क के किनारे से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव दिखने से ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या कर उसके शव को फेंका गया है. इस बाबत पूछे जाने पर अवतार नगर थानाध्यक्ष […]
विज्ञापन
दिघवारा : छपरा-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर अवतार नगर थाना क्षेत्र के बोधा छपरा गांव के समीप सड़क के किनारे से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव दिखने से ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या कर उसके शव को फेंका गया है. इस बाबत पूछे जाने पर अवतार नगर थानाध्यक्ष गौतम तिवारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शव के सड़क किनारे पड़े होने की सूचना दी.
उसे पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया. बाद में शव की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के सिरसियां गांव निवासी 35 वर्षीय तारकेश्वर महतो के रूप में की गयी है. घटनास्थल के पास पुलिस ने बरतन व कपड़ा भी बरामद किया है. उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










