आज अधिवक्ता नहीं करेंगे न्यायालीय कार्य
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jul 2015 11:06 PM (IST)
विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : बिहार राज्य विधिक परिषद् के आह्वान पर व्यवहार न्यायालय के सभी अधिवक्ता 15 जुलाई को न्यायालीय कार्य से स्वयं को अलग रखेंगे. उक्त आशय की जानकारी विधि मंडल के महामंत्री रवि रंजन प्रसाद सिंह ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी है. विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि निचली अदालत में व्याप्त भ्रष्टाचार […]
विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : बिहार राज्य विधिक परिषद् के आह्वान पर व्यवहार न्यायालय के सभी अधिवक्ता 15 जुलाई को न्यायालीय कार्य से स्वयं को अलग रखेंगे. उक्त आशय की जानकारी विधि मंडल के महामंत्री रवि रंजन प्रसाद सिंह ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी है.
विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि निचली अदालत में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए उच्च न्यायालय सरकार के निगरानी विभाग को अनुमति प्रदान करे, ताकि भ्रष्टाचार को समाप्त किया जा सके.
विधिक परिषद् के आह्वान पर सूबे के सभी न्यायालयों के साथ ही छपरा न्यायालय, जिसमें मढ़ौरा अनुमंडलीय न्यायालय भी शामिल है, के अधिवक्ता सुबह 10 बजे से संध्या 4.30 बजे तक न्यायालीय कार्य से अलग रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










