बंदी की आवाज रिकॉर्डिग कराने का दिया आवेदन

Published at :14 Jul 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
बंदी की आवाज रिकॉर्डिग कराने का दिया आवेदन

छपरा (कोर्ट) : इसुआपुर के थानाध्यक्ष की गोली मार कर हत्या करने तथा सरकारी रिवॉल्वर लूट लिये जाने के मामले में आरोपित एवं कारा बंदी की आवाज की रिकॉर्डिग कराने के लिए अनुसंधानकर्ता ने न्यायालय को एक आवेदन दिया है. मंगलवार को थानाध्यक्ष हत्या मामले के अनुसंधानकर्ता राम सिद्देश्वर आजाद ने आरोपित एवं कारा बंदी […]

विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : इसुआपुर के थानाध्यक्ष की गोली मार कर हत्या करने तथा सरकारी रिवॉल्वर लूट लिये जाने के मामले में आरोपित एवं कारा बंदी की आवाज की रिकॉर्डिग कराने के लिए अनुसंधानकर्ता ने न्यायालय को एक आवेदन दिया है. मंगलवार को थानाध्यक्ष हत्या मामले के अनुसंधानकर्ता राम सिद्देश्वर आजाद ने आरोपित एवं कारा बंदी अमनौर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी पंकज कुमार सिंह की आवाज की रिकॉर्डिग कराने के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शक्तिधर भारती के न्यायालय में आवेदन दिया है.
आवेदन में श्री आजाद ने कहा है कि पंकज एक कुख्यात अपराधी है, जिसने दारोगा हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों के साथ न केवल अपने मोबाइल से लगातार बातचीत की है, बल्कि उन्हें शरण देने, साजिश रचने तथा साक्ष्य मिटाने में भी अहम भूमिका निभायी है. टेक्निकल सेल के पदाधिकारी द्वारा रिकॉर्ड की गयी आवाज में पंकज का नाम बार-बार आया है.
इस वजह से पंकज की आवाज को मिलान करने तथा उस रिकॉर्डिग को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे जाने की आवश्यकता है. अनुसंधानकर्ता ने आवेदन में आग्रह किया है कि जेल में बंद पंकज की रिकॉर्डिग करने के लिए एक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाये ताकि उसकी आवाज की रिकॉर्डिग करा उस सीडी को प्रयोगशाला में भेजा जा सके. न्यायिक पदाधिकारी ने उक्त आवेदन को अभिलेख पर रख लिया है.
ज्ञात हो कि इसके पूर्व 17 अप्रैल, 2015 को न्यायिक पदाधिकारी श्री भारती के आदेश पर दंडाधिकारी आनंद भूषण ने मंडल कारा में आरोपित व कारा बंदी तरैया थाना क्षेत्र केमोलनापुर निवासी गीता देवी तथा परसा थाना क्षेत्र के जोगनी परसा निवासी सोनू कुमार की आवाज रिकॉर्डिग करायी थी तथा उसका सीडी प्रयोगशाला में भेजा गया था, जहां से रिपोर्ट भी कोर्ट में आ चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन