पुलिस अफसरों के ट्रांसफर की तैयारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jul 2015 1:24 AM (IST)
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश का होगा पालन छपरा (सारण) : चार वर्षो से एक ही जिले में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण अंतर अनुमंडल व अंतर विधानसभा क्षेत्र पर किया जायेगा और तीन वर्षो से एक ही जिले में पदस्थापित पुलिस निरीक्षकों का अंतरजिला स्थानांतरण किया जायेगा. निर्वाचन आयोग के निर्देश […]
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के निर्देश का होगा पालन
छपरा (सारण) : चार वर्षो से एक ही जिले में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण अंतर अनुमंडल व अंतर विधानसभा क्षेत्र पर किया जायेगा और तीन वर्षो से एक ही जिले में पदस्थापित पुलिस निरीक्षकों का अंतरजिला स्थानांतरण किया जायेगा.
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह प्रक्रिया शुरू की गयी है. पुलिस उपमहानिरीक्षक के द्वारा पुलिस निरीक्षकों का अंतरजिला स्थानांतरण किया जायेगा, जबकि सब इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारियों अंतर अनुमंडल व अंतर विधानसभा क्षेत्र स्तर पर स्थानांतरण किया जायेगा.
क्या है निर्देश : निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से कराये जाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है. स्थानांतरण की प्रक्रिया 25 जुलाई तक पूरा कर लिये जाने का निर्देश दिया गया है. पुलिस पदाधिकारियों के स्थानांतरण की कार्रवाई पूरा कर निर्वाचन आयोग को अवगत कराने को कहा गया है.
बड़े पैमाने पर होगा उलटफेर
पुलिस पदाधिकारियों के नये स्थानांतरण में बड़े पैमाने पर उलट-फेर होगा. कई थानाध्यक्षों का स्थानांतरण एक अनुमंडल से दूसरे अनुमंडल में किया जायेगा. सब इंस्पेक्टरों का भी स्थानांतरण भी काफी संख्या में होगा. इसको लेकर थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों में खलबली मची हुई है. बड़े पैमाने पर होनेवाले स्थानांतरण में कई नये चेहरे को थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिल सकती है.
सूची बनाने का कार्य शुरू
जिले में चार वर्षो से पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है और पुलिस पदाधिकारियों को नये अनुमंडल व थाने में पदस्थापित किया जायेगा. इसके लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी एसडीपीओ से सूची मांगी गयी है. डीआइजी के द्वारा पुलिस निरीक्षकों की सूची मांगी गयी है.
इनका होगा स्थानांतरण
छपरा सदर पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, मुफस्सिल के पुलिस निरीक्षक डीएन राय, पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार मिश्र, तीनों पुलिस निरीक्षकों का तीन वर्ष पूरा हो गया है. इनका जिले से बाहर स्थानांतरण होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










