युवक की गोली मार कर की हत्या

Published at :14 Jul 2015 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की गोली मार कर की हत्या

बनियापुर/जलालपुर : जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के हुड़हरा खुर्द चंवर स्थित नहर के बांध के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी. घटना सोमवार के दिन के करीब दो बजे की है. घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष सतीश कुमार तथा जलालपुर थानाध्यक्ष राजीव नंदन कुमार सिन्हा पुलिस बल […]

विज्ञापन
बनियापुर/जलालपुर : जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के हुड़हरा खुर्द चंवर स्थित नहर के बांध के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी. घटना सोमवार के दिन के करीब दो बजे की है.
घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष सतीश कुमार तथा जलालपुर थानाध्यक्ष राजीव नंदन कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. अपराधियों द्वारा गोली से मारे गये युवक की पहचान नहीं हो सकी है. थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि शव का शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है तथा हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को कहीं से बहला-फुसला कर लाने के बाद काफी नजदीक से सीने मे गोली मारी गयी है. शव के पास एक मोबाइल बरामद हुआ है जो स्विच ऑफ है. मोबाइल से ही युवक की पहचान होने तथा हत्या का रहस्य सुलझाये जाने की उम्मीद है. थानाध्यक्ष के अनुसार, जल्द ही इस मामले के रहस्य को सुलझा लिया जायेगा.
इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिया गया है. दिनदहाड़े युवक की हुई हत्या की घटना को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है. सूचना पाकर सदर एसडीपीओ राजकुमार कर्ण तथा पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र सिंह पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा का बाजार गरम है. पुलिस के अनुसार, मृतक के जेब से कंडोम भी मिला है. इस वजह से यह आशंका जतायी जा रही है कि हत्या का कारण प्रेम प्रसंग भी हो सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन