गंडामन को आदर्श व विकसित गांव बनाना प्राथमिकता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jul 2015 1:20 AM (IST)
विज्ञापन

शैलेंद्र प्रताप ने गंडामन में चल रहीं योजनाओं का किया निरीक्षण छपरा : जदयू के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र प्रताप ने सोमवार को मशरक के गंडामन गांव का दौरा कर गांव के विकास के लिए चलायी जा रहीं योजनाओं का निरीक्षण किया. अपने दौरे के क्रम में उन्होंने बताया कि वे मुख्यमंत्री के निर्देश पर यहां […]
विज्ञापन
शैलेंद्र प्रताप ने गंडामन में चल रहीं योजनाओं का किया निरीक्षण
छपरा : जदयू के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र प्रताप ने सोमवार को मशरक के गंडामन गांव का दौरा कर गांव के विकास के लिए चलायी जा रहीं योजनाओं का निरीक्षण किया. अपने दौरे के क्रम में उन्होंने बताया कि वे मुख्यमंत्री के निर्देश पर यहां आये हैं.
मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में गंडामन को एक आदर्श एवं विकसित गांव बनाना शामिल हैं. इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया. ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि मिड डे मील कांड में शहीद हुए बच्चों की याद में बनाये गये स्मारक पर रोशनी की व्यवस्था नहीं है.
इस पर श्री प्रताप ने अविलंब कार्रवाई करते हुए अपनी निजी कोष से सोलर लाइट लगाने की घोषणा की. वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सक समय पर नहीं आते हैं तथा समुचित इलाज की सुविधा से ग्रामीण वंचित हैं. श्री प्रताप ने तत्काल सीएस व जिला प्रशासन से दूरभाष पर वार्ता कर चिकित्सक की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने का आग्रह किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










