ठेकेदार अरविंद के बेटे का मुख्य अपहर्ता हैदराबाद से गिरफ्तार

Published at :08 Jul 2015 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
ठेकेदार अरविंद के बेटे का मुख्य अपहर्ता हैदराबाद से गिरफ्तार

छपरा (सारण) : शहर के मौना मसजिद के पास से तीन वर्षीय बालक के हुए अपहरण मामले में फरार आरोपित को नगर थाना पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया. नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरवा गांव का निवासी अमरेश तिवारी है, जो हैदराबाद में रहता है. सात […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : शहर के मौना मसजिद के पास से तीन वर्षीय बालक के हुए अपहरण मामले में फरार आरोपित को नगर थाना पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया. नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरवा गांव का निवासी अमरेश तिवारी है, जो हैदराबाद में रहता है.
सात अप्रैल, 2015 को ठेकेदार अरविंद पांडेय के तीन वर्षीय पुत्र का अपहरण कर लिया गया था, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर मढ़ौरा से बरामद किया था और पांच अपहरणकर्ताओं को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था. पांचों अपहरणकर्ता फिलहाल जेल में हैं. अमरेश तिवारी हैदराबाद में रहता था और उसी ने अपने मोबाइल से फिरौती की राशि मांगी थी. साथ ही अमरेश तिवारी ने अपहरण की योजना बनायी थी.
मांगी थी 15 लाख की फिरौती
अपहरणकर्ताओं ने ठेकेदार के अगवा पुत्र को रिहा करने के लिए 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. फिरौती की राशि नहीं देने पर अपहृत बालक की हत्या करने की धमकी भी दी थी. अमरेश तिवारी ने ही अपने मोबाइल से कॉल करके 15 लाख रुपये की फिरौती 24 घंटे के अंदर पहुंचाने की बात कही थी.
होगा स्पीडी ट्रायल
अपहरण के इस मामले में सभी अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस के द्वारा जल्द ही पूरक आरोपपत्र समर्पित किया जायेगा और सभी अपहरणकर्ताओं को सजा दिलाने के लिये स्पीडी ट्रायल कराया जायेगा. पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. पहले से गिरफ्तार कर जेल भेजे गये पांच अपहरणकर्ताओं के खिलाफ पुलिस के द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
15 लाख रुपये फिरौती के लिए तीन वर्षीय बालक का अपहरण सात
अप्रैल को हुआ था, जिसमें से फरार एक आरोपित को हैदराबाद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया
है. सभी अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल कराया जायेगा.
ओमप्रकाश
थानाध्यक्ष, नगर थाना, छपरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन