साइंस में नामांकन की मारामारी

Published at :08 Jul 2015 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
साइंस में नामांकन की मारामारी

मिशन एडमिशन : पार्ट वन में अधिकतर कॉलेजों में सीट से दोगुने, तिगुने आये आवेदन छपरा (नगर) : जेपीविवि अंतर्गत अधिकतर कॉलेजों में इस बार स्नातक पार्ट वन में एडमिशन के दौरान ‘एक अनार, सौ बीमार’ वाली स्थिति नजर आ रही है. छात्रों के आवेदन को छांटने में लगे कर्मियों के साथ ही संबंधित विभागों […]

विज्ञापन
मिशन एडमिशन : पार्ट वन में अधिकतर कॉलेजों में सीट से दोगुने, तिगुने आये आवेदन
छपरा (नगर) : जेपीविवि अंतर्गत अधिकतर कॉलेजों में इस बार स्नातक पार्ट वन में एडमिशन के दौरान ‘एक अनार, सौ बीमार’ वाली स्थिति नजर आ रही है. छात्रों के आवेदन को छांटने में लगे कर्मियों के साथ ही संबंधित विभागों के हेड भी इसको लेकर खासा टेंशन में नजर आ रहे हैं.
साइंस में एक-एक सीट पर 10-10 आवेदन डाले गये हैं. शहर के राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, राम जयपाल कॉलेज में 44 हजार से ज्यादा आवेदन जमा किये गये. फिलहाल कॉलेज प्रशासन आवेदनों की स्कूट्रनी में लगा हुआ है. कॉलेजसूत्रों की मानें, तो फस्र्ट मेरिट लिस्ट का प्रकाशन आठ व नौ जुलाई को ही प्रकाशित हो पायेगा.
64 सीटों के लिए एक हजार से अधिक आवेदन
वैसे तो साइंस के सभी विषयों में एडमिशन के लिए निर्धारित सीट से कई गुना ज्यादा आवेदन डाले गये हैं. मगर सबसे ज्यादा भीड़ फिजिक्स तथा आर्ट्स के साइकोलॉजी में दिख रही है.
राजेंद्र कॉलेज में फिजिक्स के लिए निर्धारित 64 सीटों पर नामांकन के लिए एक हजार से अधिक आवेदन डाले गये हैं, वहीं साइकोलॉजी में भी 94 सीट के विरद्ध आवेदनों की संख्या एक हजार से अधिक है. इसके अलावा केमेस्ट्री, जूलॉजी, हिस्ट्री आदि विषयों में भी निर्धारित सीट से चार से पांच गुना आवेदन डाले गये हैं.
सेकेंड डिवीजन से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्रों में मायूसी
पार्ट वन में नामांकन को लेकर कॉलेजों में डाले गये आवेदनों की संख्या को देख अब सेकेंड डिवीजन से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करनेवाले छात्रों के एडमिशन की उम्मीद धूमिल होती जा रही है. लगभग सभी कॉलेजों में छात्रों के इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट बनता है. ऐसे में सीमित सीट होने के कारण कई विषयों में तो फस्र्ट डिवीजन वाले छात्रों के बीच ही एडमिशन को लेकर रस्साकसी है. ऐसे में सेकेंड डिवीजन वाले छात्रों के चेहरों पर मायूसी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन