पुत्र के बयान पर पिता पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Published at :07 Jul 2015 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
पुत्र के बयान पर पिता पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

छपरा (सारण) : जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के कोठेया प्राण राय के टोला गांव में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर उसके पति ने हत्या कर दी. घटना रविवार की रात की है. इस मामले में हत्या के आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की प्राथमिकी […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के कोठेया प्राण राय के टोला गांव में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर उसके पति ने हत्या कर दी. घटना रविवार की रात की है.
इस मामले में हत्या के आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की प्राथमिकी पुत्र नितेश कुमार शर्मा के बयान पर पुलिस ने दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष गौतम तिवारी ने बताया कि मृत महिला पिंटू देवी बतायी जाती है. वह अपने मायके प्राण राय के टोले में पिछले कुछ माह से रह रही थी. रविवार की शाम उसका पति लगन शर्मा पहुंचा और रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाये और सो गये. सोने के पहले स्थिति सामान्य थी.
लगनदेव शर्मा ने अपने पुत्र को बाहर दालान में सोने के लिए भेज दिया. रात में ही लगनदेव शर्मा ने अपनी पत्नी पिंटू देवी की हत्या कर दी और अपने घर डोरीगंज थाना क्षेत्र के सिंगही भाग गया. हत्या करने के बाद घर से जब बाहर निकला, तो दरवाजे पर सो रहे लोगों ने देख लिया. लोगों के जगने के बाद वह तेजी के साथ भाग गया. अंदर जाकर लोगों ने देखा, तो पिंटू देवी खून से लथ-पथ पड़ी थी. उसे लोग उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी.
पुलिस ने दिखायी तत्परता : घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौतम तिवारी पुलिस बलों के साथ पहुंच गये और स्थिति का जायजा लिया. रात में ही पुलिस नें सिंगही गांव में छापेमारी कर लगनदेव शर्मा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया. हत्या के आरोपित पति को जेल भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है.
हत्या के कारणों की चल रही है जांच:पति के द्वारा धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने के कारणों की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है. दर्ज प्राथमिकी में भी हत्या के कारणों को स्पष्ट नहीं किया गया है और पिंटू के मायकेवाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं. गिरफ्तार हत्या के आरोपित लगनदेव राय हत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर रहा है.
हत्यारे पति ने कहा
पुलिस के समक्ष गिरफ्तार पति ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी पिंटू एक माह से उसका कॉल रिसीव नहीं कर रही थी. जब भी वह कॉल करता था, तो पिंटू का मोबाइल बिजी बता रहा था.
रविवार की रात जब वह अपने ससुराल पहुंचा, तो उसने पत्नी से इसका कारण पूछा, परंतु वह कुछ नहीं बोली, इसके अलावा कई अन्य बातें भी लगनदेव ने पुलिस के समक्ष कही. लेकिन उसकी हत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं बताया.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
हत्यारे पति को सजा दिलाने के लिए जल्द ही आरोप पत्र समर्पित कर दिया जायेगा और स्पीडी ट्रायल कराया जायेगा.
गौतम तिवारी,थानाध्यक्ष, अवतार नगर, सारण
दहेज में मोटरसाइकिल व एक लाख नकद नहीं मिलने पर दिया घटना को अंजाम
एकमा : दहेज में मोटरसाइकिल तथा एक लाख रुपये नहीं मिलने पर बलिया कोठी गांव में एक नवविवाहिता की हत्या जला कर ससुरालवालों ने कर दी है.
रसूलपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, दरौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर के रमेश गिरि की पुत्री सोनम की शादी दो जून, 13 को बलिया कोठी गांव में राजकुमार भारती के साथ हुई थी. दहेज में मोटर साइकिल तथा एक लाख रुपये नहीं मिलने पर सोनम की हत्या उसकी ससुराल वालों ने घर में जला कर कर दी. ग्रामीण तथा सोनम के मायके वालों की सूचना पर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमारन ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनम के दादा जलालपुर गांव निवासी तारकेश्वर गिरि ने सोनम के पति राजकुमार भारती समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन