अमनौर में दुल्हन की हत्या कर शव गायब किया, एफआइआर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2015 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

अमनौर : दहेज को लेकर नवविवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने के मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. परसा थाना क्षेत्र के ब्रह्मटोला बथानी गांव निवासी व मृतका के भाई धर्मेद्र राय ने प्राथमिकी में बताया है कि पांच वर्ष पहले खासपट्टी गांव निवासी भगवान […]
विज्ञापन
अमनौर : दहेज को लेकर नवविवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने के मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. परसा थाना क्षेत्र के ब्रह्मटोला बथानी गांव निवासी व मृतका के भाई धर्मेद्र राय ने प्राथमिकी में बताया है कि पांच वर्ष पहले खासपट्टी गांव निवासी भगवान राय के पुत्र सत्येंद्र राय उर्फ पुलिस राय से उसकी बहन सुगांती देवी की शादी हुई थी.
शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल एवं 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी. इसके लिए बराबर मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था. रविवार को बहन की ससुराल के पड़ोसियों द्वारा फोन से सूचित किया गया कि बहन की हत्या कर दी गयी है. सूचना पर जब वह पहुंचा, तो सभी लोग फरार थे. अमनौर पुलिस उस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










