छपरा जंकशन पर निगरानी का छापा!
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jun 2015 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) : छपरा जंकशन के पार्सल तथा बुकिंग कार्यालय में गोरखपुर से आयी विभागीय निगरानी टीम के सदस्यों ने शनिवार की रात छापेमारी की. छापामारी के दौरान तीन सदस्यीय निगरानी टीम के सदस्यों ने कार्यालय के रजिस्टर तथा बुकिंग कार्यालय के नकद का मिलान किया. वहीं, अन्य कई मामलों की भी जानकारी ली. स्थानीय […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : छपरा जंकशन के पार्सल तथा बुकिंग कार्यालय में गोरखपुर से आयी विभागीय निगरानी टीम के सदस्यों ने शनिवार की रात छापेमारी की. छापामारी के दौरान तीन सदस्यीय निगरानी टीम के सदस्यों ने कार्यालय के रजिस्टर तथा बुकिंग कार्यालय के नकद का मिलान किया.
वहीं, अन्य कई मामलों की भी जानकारी ली. स्थानीय पदाधिकारियों ने कुछ भी बताने में असमर्थता जतायी. मालूम हो कि पूर्व में भी निगरानी के टीम द्वारा पूर्व में छपरा जंकशन, छपरा कचहरी, छपरा समाहरणालय परिसर रेलवे आरक्षण काउंटर पर समय-समय पर छापामारी कर अनियमितताओं को पकड़ा एवं कई बुकिंग कर्मियों एवं पार्सल कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई भी हुई. इस मामले में पूछे जाने पर डीसीआइ शंभु कुमार ने किसी भी प्रकार की निगरानी छापा से इनकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










