तीन नेताओं को पार्टी से निकालने का प्रस्ताव

Published at :28 Jun 2015 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
तीन नेताओं को पार्टी से निकालने का प्रस्ताव

छपरा : जिला कांग्रेस कमेटी की शनिवार को आयोजित बैठक में भूमि लीज प्रकरण में शामिल तीन नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ कामेश्वर सिंह विद्वान द्वारा इस मामले में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी का समर्थन करते हुए जिला कमेटी द्वारा किसी भी लीज के […]

विज्ञापन
छपरा : जिला कांग्रेस कमेटी की शनिवार को आयोजित बैठक में भूमि लीज प्रकरण में शामिल तीन नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया गया.
बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ कामेश्वर सिंह विद्वान द्वारा इस मामले में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी का समर्थन करते हुए जिला कमेटी द्वारा किसी भी लीज के पूर्व में प्रस्ताव से इनकार किया गया. वहीं 10 से 5 जुलाई के बीच कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ सिंह ने जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने एवं मान-सम्मान लौटाने की बात दुहरायी. मौके पर प्रदेश महासचिव सारण प्रभारी विनय चंद्र श्रीवास्तव, पूर्व विधायक रघुनंदन मांझी, डॉ हरेंद्र किशोर, अभय राजकिशोर, प्रदेश सचिव मिथिलेश कुमार मधुकर, सुनील कुमार सिंह, प्रभुनाथ प्रसाद, अशोक जायसवाल, विजय मिश्र, दयानंद सिंह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन