हल्की बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

छपरा (सदर) : शनिवार को सुबह सात बजे के बाद रूक-रूक कर हो रही मॉनसून की फुहार के बावजूद पूरे दिन समाज का हर तबका खुशनुमा मौसम में अपने कार्यो को करने में व्यस्त दिखा. इस बारिश की परवाह किये बिना लोग शहर में भी लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते दिखे. वहीं […]
छपरा (सदर) : शनिवार को सुबह सात बजे के बाद रूक-रूक कर हो रही मॉनसून की फुहार के बावजूद पूरे दिन समाज का हर तबका खुशनुमा मौसम में अपने कार्यो को करने में व्यस्त दिखा.
इस बारिश की परवाह किये बिना लोग शहर में भी लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते दिखे. वहीं किसानों में इस मॉनसून की फुहार से खुशी दिखी.
सड़कों पर पसरा कीचड़ : हल्की फुहार के बाद ही शहर की विभिन्न सड़कों पर कीचड़ पसर गये. जोगिनिया कोठी से कचहरी स्टेशन जानेवाली सड़क, सलेमपुर चौक से शिल्पी सिनेमा की ओर जानेवाली सड़क, छपरा जंकशन स्टेशन रोड, जोगिनिया कोठी से नगरपालिका चौक जाने वाली सड़क, मौना चौक से साहेबगंज की ओर जानेवाली सड़कों पर कीचड़ के कारण के कारण लोगों को चलना मुश्किल हो गया.
मुश्किल हुआ सड़क पर चलना : छपरा जेल से दक्षिण अवस्थित पर्यवेक्षण गृह से सामनेवाली सड़क पर कीचड़ पसरा है. गंदगी भरी सड़क पर राहगीरों का चलना जहां मुश्किल है.
वहीं, पर्यवेक्षण गृह में रहनेवाले पांच से छ: दर्जन बाल आवासियों को भी इस सड़क से निकलने वाली बदबू के बीच अपना समय गुजारना पड़ता है. लेकिन, नगर पालिका प्रशासन ने इसे साफ कराने में जरूरत नहीं जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










