चाकू से गोद कर युवक को मार डाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jun 2015 4:44 AM (IST)
विज्ञापन

दरियापुर : थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में आधा दर्जन अपराधियों ने चाकू मार कर एक व्यक्ति की हत्या गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे कर दी और फरार हो गये. इस संबंध में मृतक की पत्नी उषा देवी उर्फ पूसा देवी ने दो नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी […]
विज्ञापन
दरियापुर : थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में आधा दर्जन अपराधियों ने चाकू मार कर एक व्यक्ति की हत्या गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे कर दी और फरार हो गये. इस संबंध में मृतक की पत्नी उषा देवी उर्फ पूसा देवी ने दो नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पुलिस के अनुसार, मृतक जगलाल चौधरी (40 वर्ष) बताया जाता है, जिसके शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि जगलाल छह माह पहले मारपीट के मामले में जेल गया था. जेल में ही अपराधी अजय उर्फ राजा से मुलाकात हुई. जेल से छूटने के बाद दो माह से अजय उर्फ राजा आकर जगलाल के घर पर रहता था.
जगलाल और अजय के बीच दो दिनों पहले विवाद हो गया, जिसके बाद अजय उर्फ राजा ने अपने साथी दीपक तथा चार अन्य के साथ मिल कर गुरुवार की रात चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया. चाकू लगने के बाद जगलाल बचाओ-बचाओ शोर मचाते हुए अपने घर में भाग कर गया. घर के लोग कुछ समझ पाते, उसके पहले ही जगलाल की मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर रात में ही पुलिस पहुंची और मामले की जांच की. इसके पहले जगलाल की हत्या की खबर पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी पत्नी उषा देवी की पकड़ कर पिटाई कर दी.
ग्रामीणों का आरोप था उसके कारण ही अजय और जगलाल के बीच विवाद हुआ था. इसके फलस्वरूप अजय ने जगलाल की हत्या कर दी. हालांकि इस मामले में पुलिस ने स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से इनकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










