निरक्षर मतदाताओं का आंकड़ा एकत्र करने का निर्देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jun 2015 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) : सारण स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र कोटे से होनेवाले एमएलसी चुनाव में निरक्षर मतदाताओं का पता लगाने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम दीपक आनंद ने सभी बीडीओ के साथ बैठक करते हुए दिया. उन्होंने निर्देशित किया कि बीडीओ अपने-अपने प्रखंड में पंचायतस्तरीय जो भी मतदाता हैं, उनके निरक्षर होने की स्थिति […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : सारण स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र कोटे से होनेवाले एमएलसी चुनाव में निरक्षर मतदाताओं का पता लगाने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम दीपक आनंद ने सभी बीडीओ के साथ बैठक करते हुए दिया. उन्होंने निर्देशित किया कि बीडीओ अपने-अपने प्रखंड में पंचायतस्तरीय जो भी मतदाता हैं, उनके निरक्षर होने की स्थिति का पता लगा कर शीघ्र सूचित करें.
साथ ही इस संबंध में मतदान के तिथि से तीन दिन पूर्व उनसे आवेदन ले लें. भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देश में वैसे निरक्षर पंचायत प्रतिनिधियों के मतदान के दौरान उनके सहायक के रूप में एक व्यक्ति को जाने की अनुमति होगी. यह व्यक्ति 18 वर्ष से ज्यादा उम्र का होने तथा पंचायत प्रतिनिधि की अनुशंसा के आलोक में साथ जायेगा.
डीएम ने एमएलसी तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों की बैठक करते हुए विधानसभा व एमएलसी चुनाव के लिए बूथों के सत्यापन का निर्देश दिया. वहीं विधानसभा चुनाव के लिए बीएलओ के प्रशिक्षण, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती, एमएलसी चुनाव के लिये मतदाताओं के प्रमाणीकरण का निर्देश दिया.
इसके अलावा डीएम दीपक आनंद ने सभी बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय कमेटी बनाने तथा मतदाताओं को प्रलोभन देनेवाले प्रत्याशियों व उनके कार्यकर्ताओं को चिह्न्ति करने का निर्देश भी चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में दिया. बैठक में जिला भू-अजर्न पदाधिकारी डॉ कौशलेंद्र सिंह, उपनिर्वाचन पदाधिकारी केके पाठक आदि पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










