Saran News : बगीचे से 348 लीटर देसी शराब व दो कार्टन बीयर बरामद, धंधेबाज फरार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : बगीचे से 348 लीटर देसी शराब व दो कार्टन बीयर बरामद, धंधेबाज फरार

Saran News : रसूलपुर थाना पुलिस ने बुधवार की दोपहर तकरीबन दो बजे गुप्त सुचना के आधार पर रसूलपुर चट्टी स्थित अनिल सोनी उर्फ नन्हू सेठ व गणेश पांडेय के बगीचे से खर-पतवार में छुपाकर रखे गये बंटी बब्ली ब्रांड की 36 कार्टन देसी शराब व किंग फिशर ब्रांड की दो कार्टन बीयर बरामद की है.

विज्ञापन

रसूलपुर(एकमा). रसूलपुर थाना पुलिस ने बुधवार की दोपहर तकरीबन दो बजे गुप्त सुचना के आधार पर रसूलपुर चट्टी स्थित अनिल सोनी उर्फ नन्हू सेठ व गणेश पांडेय के बगीचे से खर-पतवार में छुपाकर रखे गये बंटी बब्ली ब्रांड की 36 कार्टन देसी शराब व किंग फिशर ब्रांड की दो कार्टन बीयर बरामद की है. हालांकि, छापेमारी के दौरान शराब धंधेबाज मौके से भागने में सफल रहे. जिसकी पहचान पुलिस ने कर ली है. इस मामले में रसूलपुर थाना पुलिस ने गुरूवार को एक तस्कर को आरोपित करते हुये प्राथमिकी दर्ज की है. रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रसूलपुर चट्टी स्थित एक बगीचे में शराब धंधेबाज बड़े पैमाने पर देसी व बिदेशी शराब की खरीद-बिक्री कर रहे है. सूचना मिलते हीं रसूलपुर थाना की गश्ती दल पुसअनि सकलदेव पासवान के नेतृत्व में उक्त बगीचे में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान खर-पतवार में छुपाकर रखे गये देसी शराब बरामद की गयी. वहीं शराब धंधेबाज झाड़ीयों का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन