दलित बस्ती में गूंजी क, ख, ग की आवाज

Published at :12 Feb 2015 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
दलित बस्ती में गूंजी क, ख, ग की आवाज

छपरा (नगर) : एनएसएस की जगदम कॉलेज इकाई द्वारा दहियावां की दलित बस्ती में चलाये जा रहे साक्षरता अभियान के तीसरे दिन स्वयंसेवक छात्र-छात्रओं ने दलित बस्ती के निरक्षर बच्चों व इच्छुक अभिभावकों को लिखने का अभ्यास कराया. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ जागो चौधरी के नेतृत्व में अभियान में शामिल एनएसएस के छात्र-छात्रओं का समूह जैसे […]

विज्ञापन
छपरा (नगर) : एनएसएस की जगदम कॉलेज इकाई द्वारा दहियावां की दलित बस्ती में चलाये जा रहे साक्षरता अभियान के तीसरे दिन स्वयंसेवक छात्र-छात्रओं ने दलित बस्ती के निरक्षर बच्चों व इच्छुक अभिभावकों को लिखने का अभ्यास कराया.
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ जागो चौधरी के नेतृत्व में अभियान में शामिल एनएसएस के छात्र-छात्रओं का समूह जैसे ही दलित बस्ती में पहुंचा बस्ती के छात्र स्वत:स्फूर्त पढ़ाई के लिए निर्धारित स्थल पर पहुंच गये. बच्चों में शिक्षा की ललक जगा चुके स्वयं सेवक छात्रों ने हिंदी-अंगरेजी वर्णमाला के प्रिंटेड चार्ट के माध्यम से पहले तो उनका परिचय कराया, वहीं बाद में उन्होंने अक्षरों को लिखने का अभ्यास भी कराया.
साक्षरता अभियान में मुख्य रूप से एनएसएस के स्वयं सेवक मंटू कुमार यादव, रंजीत कुमार, संध्या कुमारी, प्रीति, ममता, प्रियांशु, मोहित, प्रिया, रीतिक, अमृत आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी. उधर, एनएसएस के स्वयंसेवक छात्र-छात्रओं ने लगन व उनके सकारात्मक सोच के मद्देनजर बस्ती के अन्य लोग भी अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजने लगे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन