निलंबित एएसआइ की कोर्ट में हुई पेशी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jan 2015 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : सुहैल हिंगोरा के अपहरण मामले में झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार निलंबित सहायक अवर निरीक्षक नागमणि सिंह की दो मामलों में पेशी हुई है. साथ ही दोनों मामलों को अलग-अलग न्यायालयों में स्थानांतरित कर दिया गया है. न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार, निलंबित एएसआइ की हिंगोरा अपहरण मामले 111/13 तथा अपने […]
विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : सुहैल हिंगोरा के अपहरण मामले में झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार निलंबित सहायक अवर निरीक्षक नागमणि सिंह की दो मामलों में पेशी हुई है. साथ ही दोनों मामलों को अलग-अलग न्यायालयों में स्थानांतरित कर दिया गया है.
न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार, निलंबित एएसआइ की हिंगोरा अपहरण मामले 111/13 तथा अपने भाई के साथ हुई मारपीट मामले 109/13 में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी वृजेश कुमार के न्यायालय में पेशी हुई.
उक्त न्यायालय के खाली रहने के कारण प्रभारी न्यायिक पदाधिकारी ने दोनों मामले में पेशी के उपरांत अभियुक्त को 28 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. साथ ही सुहैल अपहरण मामले को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी डीके तिवारी के न्यायालय में स्थानांतरित करने का तथा भाई द्वारा दर्ज कराये गये मामले को न्यायिक पदाधिकारी श्री अरविंद के न्यायालय में स्थानांतरित किये जाने का आदेश दिया है. अभियुक्त की अगली पेशी उपरोक्त स्थानांतरित न्यायालयों में की जायेगी.
बताते चले हिंगोरा अपहरण मामले में नयागांव के तत्कालीन थानाध्यक्ष ने कांड संख्या 111/13 में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए एएसआइ के अलावा उसके चार पुत्रों रंजीत कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह तथा सोनू कुमार सिंह को अभियुक्त बनाया था.
इसमें एएसआइ तथा पुत्र रंजीत की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि अन्य तीन अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उपरोक्त अभियुक्तों पर सीआरपीसी की धारा 82/83 की कार्रवाई भी पुलिस द्वारा की जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










