30 किलो गांजे के साथ तीन अपराधी पकड़ाये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jan 2015 4:55 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने बोलेरो को किया जब्त, दो फरार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने परसा थाना क्षेत्र के चेतन परसा गांव में छापेमारी कर 30 किलो गांजा व कुछ गोलियां जब्त कर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की. इनके पास से अलग-अलग हथियारों की गोलियां व अधिकारियों की मुहरें भी बरामद की गयीं. इनके द्वारा […]
विज्ञापन
पुलिस ने बोलेरो को किया जब्त, दो फरार
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने परसा थाना क्षेत्र के चेतन परसा गांव में छापेमारी कर 30 किलो गांजा व कुछ गोलियां जब्त कर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की. इनके पास से अलग-अलग हथियारों की गोलियां व अधिकारियों की मुहरें भी बरामद की गयीं. इनके द्वारा अवैध हथियारों का धंधा भी किया जाता है. इनके पास से एक बोलेरो को भी बरामद किया गया.
दरियापुर बीइओ, पीएन कॉलेज, परसा के प्राचार्य की मुहर जब्त
अलग-अलग हथियारों की गोलियां भी की गयीं जब्त
सरकारी पदाधिकारियों की मुहर अवैध ढंग से रख कर करते थे जालसाजी
छपरा (सारण)/परसा : 30 किलो गांजे व विभिन्न हथियारों की गोलियों के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने परसा थाना क्षेत्र के चेतन परसा गांव के शिवभजन सिंह के घर पर छापेमारी की.
वहां से 30 किलो गांजा, इनसास राइफल की एक गोली, 12 बोर की एक नंबर की तीन गोलियां, दो नंबर की एक छड़ा गोली, नकद 11 हजार तथा एक बोलेरो बरामद की गयी. साथ ही पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें चेतन परसा गांव के शिवभजन सिंह के पुत्र सोनू कुमार सिंह, पचलख गांव के चंदेश्वर सिंह के पुत्र सिद्धेश्वर कुमार सिंह, मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के दशरथ राय उर्फ नीला राय के पुत्र जितेंद्र कुमार राय उर्फ सुगना शामिल हैं.वहीं, शिवभजन सिंह तथा उनके पुत्र संतोषकुमार सिंह पुलिस की गिरफ्त में आने से बच गये.
वैशाली से लाते हैं गांजा
एसपी ने बताया कि पकड़े तीनों अपराधी तथा फरार दोनों अपराधी वैशाली जिले के राघोपुर दियारा के मनोज राय के यहां से लाकर गांजे का व्यवसाय करते हैं. साथ ही अवैध हथियार का भी कारोबार इन लोगों के द्वारा किया जाता है.
एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी दल का गठन किया गया था, जिसमें परसा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, नयागांव थानाध्यक्ष अनुज कुमार, भेल्दी थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला, मकेर थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, पुअनि संजीत कुमार, सुनील कुमार सिंह आदि शामिल थे.
एसपी श्री सिंह ने बताया कि इस मामले में फरार तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. परसा थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और गिरफ्तार तीनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि पकड़े तीनों अपराधियों पर नशीले पदार्थो की तस्करी, अवैध हथियार रखने तथा सरकारी पदाधिकारियों की मुहर अवैध ढंग से रख कर जालसाजी करने का भी आरोप है.
छापेमारी के दौरान पीएन कॉलेज, परसा के प्राचार्य, दरियापुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और आदर्श मध्य विद्यालय, परसा के प्रधानाध्यापक की मुहरें बरामद की गयी हैं. उन्होंने बताया कि राघोपुर दियारे के मनोज राय के यहां से गांजा लाकर पांचों लोग अवैध ढंग से कारोबार करते थे. उन्होंने इसे पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि फरार अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










