ePaper

शहीद एक्सप्रेस से 27 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 28 Oct 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
शहीद एक्सप्रेस से 27 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

चुनाव को लेकर चलाये जा रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी सफलता मिली है.

विज्ञापन

छपरा. चुनाव को लेकर चलाये जा रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामकृष्णन के निर्देश पर गठित टास्क टीम और सीआइबी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब शहीद एक्सप्रेस से बरामद की है. वही दो शराब धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार वैशाली जिले के गदाई सराय का विशाल कुमार तथा लट्टू राय बतायर जाते हैं. इस संदर्भ में सीआईबी इंस्पेक्टर संजय मिश्र ने बताया की डाउन शहीद एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14674 में जांच की जा रही थी. इसी क्रम मे दाउदपुर और छपरा स्टेशन के बीच कोच संख्या बी-2 एसी थर्ड के बर्थ संख्या चार और पांच पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले. दोनों के बैग की तलाशी लेने पर 75 पीस अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. वही उन्होंने बताया कि बरामद कुल शराब की मात्रा 27 लीटर है, जिसकी कीमत लगभग 21,230 आंकी गयी है. शराब को उत्तर प्रदेश से बिहार राज्य में तस्करी कर लाया जा रहा था. गिरफ्तार दोनों तस्करों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जीआरपी छपरा को सुपुर्द किया गया. टीम मे सीआइबी के एएसआइ बृजसुंदर कुमार, कांस्टेबल राजनाथ यादव, जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार सिंह नारकोटिक्स डॉग शेरू एवं हैंडलर कन्हैया लाल ताखर शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन