नक्सली हमले की जांच को पहुंचा बम निरोधक दस्ता

Published at :22 Dec 2014 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सली हमले की जांच को पहुंचा बम निरोधक दस्ता

अमनौर (सारण). नक्सलियों द्वारा चिमनी उड़ाने के मामले की जांच करने के लिए रविवार को पांच सदस्यीय बम निरोधक दस्ता भागलपुर से यहां पहुंचा और नरसिंह भानपुर स्थित ईंट भट्ठा पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया. हवलदार मुक्तिनाथ सिंह के नेतृत्व में पहुंचे दस्ता ने घटनास्थल से विस्फोट में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक वायर व सिलिंडर बम […]

विज्ञापन

अमनौर (सारण). नक्सलियों द्वारा चिमनी उड़ाने के मामले की जांच करने के लिए रविवार को पांच सदस्यीय बम निरोधक दस्ता भागलपुर से यहां पहुंचा और नरसिंह भानपुर स्थित ईंट भट्ठा पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया. हवलदार मुक्तिनाथ सिंह के नेतृत्व में पहुंचे दस्ता ने घटनास्थल से विस्फोट में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक वायर व सिलिंडर बम के टुकड़े बरामद किये. दस्ते में चंदेश्वर पासवान, संजीव कुमार, गोपाल जी यादव, आदित्य प्रकाश आदि शामिल हैं.

मजदूर के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी : लेवी नहीं देने के कारण शैलेश शर्मा की ईंट भट्ठा की चिमनी उड़ाने के मामले में मजदूर विकास उरांव के बयान पर अमनौर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें आतंकवाद निरोधक कानून की धारा भी लगायी गयी है. इस मामले में संलिप्त सभी नक्सलियों को पुलिस ने चिह्न्ति कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन