अमनौर में नक्सलियों ने उड़ायी चिमनी

Published at :21 Dec 2014 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
अमनौर में नक्सलियों ने उड़ायी चिमनी

पूर्व मुखिया की हत्या के बाद सिलिंडर बम लगा कर किया विस्फोट अमनौर (सारण) : अमनौर थाना क्षेत्र के नरसिंह भानपुर स्थित एक ईंट भट्ठा की चिमनी को नक्सलियों ने शुक्रवार की रात सिलिंडर बम विस्फोट कर उड़ा दिया. इस घटना के पहले नक्सलियों ने बसंतपुर बंगला बाजार पर पूर्व मुखिया विंदेश्वर साह की गोली […]

विज्ञापन
पूर्व मुखिया की हत्या के बाद सिलिंडर बम लगा कर किया विस्फोट
अमनौर (सारण) : अमनौर थाना क्षेत्र के नरसिंह भानपुर स्थित एक ईंट भट्ठा की चिमनी को नक्सलियों ने शुक्रवार की रात सिलिंडर बम विस्फोट कर उड़ा दिया. इस घटना के पहले नक्सलियों ने बसंतपुर बंगला बाजार पर पूर्व मुखिया विंदेश्वर साह की गोली मार कर हत्या कर दी. रात में हुई इन घटनाओं के बाद से करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी.
शनिवार की शाम तक छापेमारी चलती रही. शुक्रवार की शाम करीब सात बजे पूर्व मुखिया को नक्सलियों ने फिल्मी स्टाइल में हमला कर हत्या की. अत्याधुनिक हथियारों से लैस करीब 12-14 नक्सली पांच-सात बाइक से बसंतपुर बंगला बाजार पर पहुंचे और वहां आते ही पहले बम विस्फोट कर भय व दहशत का माहौल उत्पन्न कर दिया और भगदड़ मच गयी. पूर्व मुखिया जब भागने लगे तो, नक्सलियों ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ा और बेहरमी से पीटा और जब अचेत हो गये, तो नक्सलियों ने गोलियों से छलनी कर दी. इस घटना को अंजाम देने के बाद जाते नक्सलियों ने कई चक्र हवाई फायरिंग भी की. बसंतपुर बंगला से महज दो किमी की दूरी पर स्थित शैलेश शर्मा के ईंट भट्ठा पर नक्सलियों ने हमला बोल दिया. ईंट भट्ठे के कार्यालय में बैठे आधा दर्जन मजदूरों को पहले बंधक बनाया और उनका मोबाइल छीन लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन