Chhapra News : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के तहत 184 लाभुकों को मिला घर, खिले चेहरे
Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

Chhapra News : वर्षों से अपना खुद का घर होने का सपना देख रहे गरीब परिवारों के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास और खुशी से भरा रहा.
विज्ञापन
छपरा. वर्षों से अपना खुद का घर होने का सपना देख रहे गरीब परिवारों के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास और खुशी से भरा रहा. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के तहत छपरा नगर निगम क्षेत्र के 184 लाभुकों को उनके नवनिर्मित घरों की चाबी सौंपी गयी और उनका गृह प्रवेश कराया गया. जैसे ही उन्होंने अपने नये घरों में कदम रखा, चेहरे पर खुशी की चमक और आंखों में आत्मनिर्भरता की झलक साफ दिखाई दी.
एक लाभुक को मिला था ढाई लाख रुपये
अक्टूबर 2024 से मार्च 2025 के बीच इन लाभुकों द्वारा गृह निर्माण कराया गया था. योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को 2.5 लाख की सहायता तीन किश्तों में दी जाती है. प्रथम व द्वितीय किश्त में एक-एक लाख रुपये तथा तीसरे किश्त में 50 हजार रुपये का भुगतान उनके गृह निर्माण की स्थिति के आधार पर किया जाता है. नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडे ने प्रतीकात्मक रूप से कुछ लाभुकों को घर की चाबी सौंपी. चाबी लेते ही महिलाओं और बुजुर्गों के चेहरे पर जो मुस्कान थी, वह योजना की सफलता की कहानी खुद कह रही थी. जानकारी हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के अंतर्गत कुल 1020 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 764 आवास पूर्ण किये जा चुके हैं. गुरुवार को इनमें से 184 लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया. योजना के दूसरे चरण पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत भी बड़ी पहल की गयी है. प्रधानमंत्री द्वारा गुरुवार को 683 लाभुकों के बैंक खातों में प्रथम किश्त की राशि सीधे ट्रांसफर की गयी. गृह निर्माण की प्रगति के आधार पर इन लाभुकों को द्वितीय एवं तृतीय किश्त की राशि का भुगतान किया जायेगा. इस योजना के तहत लगभग 2000 आवेदन आए हैं 807 आवेदन स्वीकृत हुए हैं. अब दूसरी किस्त की राशि लिटर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 100000 मिलेगी. अंतिम 50000 की राशि छत का निर्माण और फिनिशिंग होने पर मिलेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










