बोलेरो से भाग रहे सात अपराधी गिरफ्तार

Published at :16 Jul 2013 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो से भाग रहे सात अपराधी गिरफ्तार

मांझी : गुप्त सूचना के आधार पर मांझी थानाध्यक्ष ने बोलेरो से जा रहे सात अपराधियों को धर दबोचा है. इन अपराधियों के पास से पुलिस ने कई अटैचियों की चाबी, उसे खोलने के औजार आदि को बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी एक बोलेरो […]

विज्ञापन

मांझी : गुप्त सूचना के आधार पर मांझी थानाध्यक्ष ने बोलेरो से जा रहे सात अपराधियों को धर दबोचा है. इन अपराधियों के पास से पुलिस ने कई अटैचियों की चाबी, उसे खोलने के औजार आदि को बरामद किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी एक बोलेरो पर सवार हो मांझी से छपरा की ओर जा रहे थे. सूचना पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की, तो एक बोलेरो संख्या बीआर04जे-5183 को रोका, जिस पर सात लोग सवार थे. पूछने पर सबों ने पुलिस को बरगलाने का भरपूर प्रयास किया, परंतु वाहन में रखे औजार एवं चाबी ने सबों की पोल खोल दी.

पुलिस वाहन समेत सभी को थाना ले गयी. मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गये अपराधियों में पिंटू रस्तोगी, पिंटू चौहान, साधु साह, रंजीत कुमार, सूरज पांडेय, छोटन साह, राजू कुमार शामिल हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी अपराधी हैं. ये विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों की अटैची आदि तोड़ उनके कीमती सामान की चोरी करते हैं. पुलिस इन सभी से गहन पूछताछ कर रही है. उम्मीद है कि उनके बयान पर अन्य कई अपराधियों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन