दहेजुआ दामाद की हुई शूटिंग

दिघवारा : प्रखंड की बरूआ पंचायत के मलखाचक गांव में इन दिनों भोजपुरी फिल्म ‘दहेजुआ दामाद’ की शूटिंग चल रही है. कलाकारों को देखने के लिए शूटिंग स्थल पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है. ग्रामीण छटा के बीच शूटिंग को देख कर स्थानीय लोग काफी आनंदित हो रहे हैं. इस […]
दिघवारा : प्रखंड की बरूआ पंचायत के मलखाचक गांव में इन दिनों भोजपुरी फिल्म ‘दहेजुआ दामाद’ की शूटिंग चल रही है. कलाकारों को देखने के लिए शूटिंग स्थल पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है.
ग्रामीण छटा के बीच शूटिंग को देख कर स्थानीय लोग काफी आनंदित हो रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग इस गांव में आगामी 20 दिनों तक चलेगी. जेकेएस फिल्म इंटरटेनमेंट, कोलकाता के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्देश प्रमोद सिंह ने बताया कि उनकी फिल्म दहेजुआ दामाद दहेज प्रथा को आधार बना कर बनायी जा रही है.
फिल्म को हर उम्र के लोगों द्वारा पसंद किया जाये, इसकी पूरी कोशिश की जा रही है. फिल्म में सुदीप पांडेय, मनोज पांडेय, श्वेता मिश्र, संजय यादव, अभिमन्यु सिंह, विजय खरे, विनोद तिवारी, ब्रजेश तिवारी अभिनय करते दिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










