तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या को प्रताड़ित करने से नाराज चंद्रिका राय के कथित समर्थकों ने फूंका राबड़ी का पुतला

छपरा : बिहारकेछपरा में राजद विधायक चंद्रिका राय से कथित तौर पर जुड़े लोगों ने शनिवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का यहां पुतला फूंका. चंद्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या राय की शादी पिछले साल राबड़ी देवी एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से हुई थी. लेकिन, तेजप्रताप और […]
छपरा : बिहारकेछपरा में राजद विधायक चंद्रिका राय से कथित तौर पर जुड़े लोगों ने शनिवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का यहां पुतला फूंका. चंद्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या राय की शादी पिछले साल राबड़ी देवी एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से हुई थी. लेकिन, तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है. चंद्रिका राय के प्रतिनिधित्व वाले परसा विधानसभा क्षेत्र में राबड़ी का पुतला फूंका गया.
गौरतलब है कि वैवाहिक विवाद के बावजूद राबड़ी के साथ रह रहीं ऐश्वर्या ने रविवार को अपनी सास पर आरोप लगाया था कि उनके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है. बाद में उन्होंने एक प्राथमिकी दर्ज करा कर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




