मढ़ौरा में योजना सहायक 40000 घूस लेते गिरफ्तार
Updated at : 21 Dec 2019 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

पटना/छपरा : निगरानी की विशेष टीम ने शुक्रवार को सारण जिले की नगर पंचायत मढ़ौरा में कार्यरत योजना सहायक (लिपिक) सुरेंद्र कुमार को 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. टीम ने उसे छपरा की बैंक कॉलोनी स्थित उसके किराये के मकान से पकड़ा. इस मोहल्ले में वह दीनानाथ दत्ता के मकान में रहता […]
विज्ञापन
पटना/छपरा : निगरानी की विशेष टीम ने शुक्रवार को सारण जिले की नगर पंचायत मढ़ौरा में कार्यरत योजना सहायक (लिपिक) सुरेंद्र कुमार को 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. टीम ने उसे छपरा की बैंक कॉलोनी स्थित उसके किराये के मकान से पकड़ा. इस मोहल्ले में वह दीनानाथ दत्ता के मकान में रहता था और यहीं उसने सुरेश सिंह को घूस के रुपये लेकर बुलाया था.
इसमामले की शिकायत सुरेश सिंह ने निगरानी ब्यूरो से की थी. वह सारण जिले के ही तरैया के रहने वाले हैं. नगर पंचायत मढ़ौरा में पेयजल निश्चय योजना के अंतर्गत कराये गये कार्य में बची हुई राशि का भुगतान करने के बदले में लिपिक उनसे रिश्वत की मांग कर रहा था. पूरे मामले की जांच करने के बाद जब ब्यूरो ने इसे सही पाया, तब ट्रैप की यह कार्रवाई की. गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी के कोर्ट में पेश किया जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




