भिखारी ठाकुर ने ख्याति अर्जित कर बढ़ाया था सारण का मान

Updated at : 19 Dec 2019 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
भिखारी ठाकुर ने ख्याति अर्जित कर बढ़ाया था सारण का मान

छपरा : लोक कलाकार पद्मश्री भिखारी ठाकुर की जयंती जिले में श्रद्धा पूर्वक आयोजित की गयी. इस मौके पर कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. छपरा स्थित भिखारी ठाकुर चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर जिला प्रशासन सारण के द्वारा माल्यार्पण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया. कार्यक्रम में आयुक्त आरएल चोंग्थू, […]

विज्ञापन

छपरा : लोक कलाकार पद्मश्री भिखारी ठाकुर की जयंती जिले में श्रद्धा पूर्वक आयोजित की गयी. इस मौके पर कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. छपरा स्थित भिखारी ठाकुर चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर जिला प्रशासन सारण के द्वारा माल्यार्पण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया.

कार्यक्रम में आयुक्त आरएल चोंग्थू, डीआइजी विजय कुमार वर्मा, डीएम सुब्रत कुमार सेन, एसपी हरकिशोर राय, डीडीसी डॉ आदित्य प्रकाश, एडीएम अरुण कुमार, एसडीएम सदर अभिलाषा शर्मा, नगर निगम की मेयर प्रिया देवी आदि ने भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
इस अवसर पर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि इस पावन धरती से उदित होकर स्व ठाकुर देश-विदेश में ख्याति अर्जित की. विदेशियां नाटक के माध्यम से उनके द्वारा समाज को संदेश दिया गया.
स्व ठाकुर द्वारा जिस तरह इस नाटक की प्रस्तुति की जाती थी, वह अपने आप में अनोखा था. वहीं दूसरी तरफ भिखारी ठाकुर विचार मंच के तत्वावधान में भी माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंच के सचिव डॉ योगेंद्र प्रसाद यादव, डॉ अशोक कुशवाहा, सरीखन चौहान, मिंटू सिंह, हास्य व्यंगय के प्रसिद्ध कवि सत्येंद्र दूरदर्शी, श्याम बिहारी अग्रवाल, सुनील गुप्ता आदि ने अपने विचार व्यक्त किये.
सारण जिला भोजपुरी साहित्य मंच के तत्वावधान में लोक कवि की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. शशिभूषण त्रिपाठी, प्रकाश कुमार सिंह, रिपुंजय निशांत, गंगोत्री प्रसाद, शंभु कमलाकार मिश्र, दक्ष निरंजन शंभु, राजकिशोर गिरि आदि उपस्थित थे. सारण जिला भोजपुरी साहित्य सम्मेलन की ओर से भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा ने की. बबन सिंह, सारंधर सिंह, रामचंद्र सिंह, डॉ देवेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.
धूमधाम से मनायी गयी भिखारी ठाकुर की जयंती
इसुआपुर. भोजपुरी माटी के अभूतपूर्व संधारक स्वर्गीय भिखारी ठाकुर की जयंती बुधवार को मनायी गयी. इस दौरान जदयू के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह ने इसुआपुर में स्वर्गीय भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान भिखारी ठाकुर के भोजपुरी को आगे बढ़ाने की दिशा में किये गये कार्यों को शैलेंद्र प्रताप सिंह ने याद किया.
इस मौके पर उन्होंने कहा कि भोजपुरी के शेक्सपीयर कहे जाने वाले अद्वितीय कलाकार संस्कृति-पुत्र, स्व भिखारी ठाकुर ने कला-साहित्य के क्षेत्र में बिहार का अद्भुत प्रतिनिधित्व किया. सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार का सशक्त मंच बन कर जहां-तहां भिखारी ठाकुर के नाटकों की गूंज सुनायी आज भी पड़ ही जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन