411 उम्मीदवारों के भाग्य आज मतपेटियों में हो जायेंगे बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2019 6:18 AM
छपरा (सदर) : बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देशानुसार पैक्स चुनाव के द्वितीय चरण में 46 पैक्सों के 129 बूथों पर 11 दिसंबर को 135 पैक्स अध्यक्षों के उम्मीदवारों समेत 411 कार्यकारिणी के भाग्य मत पेटियों में बंद हो जायेंगे. द्वितीय चरण में मशरक, पानापुर, गड़खा, रिविलगंज, इसुआपुर प्रखंड में कुल 71214 मतदाता सुबह सात […]
छपरा (सदर) : बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देशानुसार पैक्स चुनाव के द्वितीय चरण में 46 पैक्सों के 129 बूथों पर 11 दिसंबर को 135 पैक्स अध्यक्षों के उम्मीदवारों समेत 411 कार्यकारिणी के भाग्य मत पेटियों में बंद हो जायेंगे. द्वितीय चरण में मशरक, पानापुर, गड़खा, रिविलगंज, इसुआपुर प्रखंड में कुल 71214 मतदाता सुबह सात बजे से अपराहन तीन बजे तक मतदान करेंगे. इस दौरान सबसे ज्यादा गड़खा प्रखंड में 30 हजार 858 मतदाता जबकि सबसे कम रिविलगंज प्रखंड में 4686 मतदाता मतदान करेंगे. इसके अलावा इसुआपुर में 9946, मशरक में 14354 व पानापुर में 11370 मतदाता वोट डालेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










