छपरा : पूरे परिवार के साथ मेला देखने जा रहे शिक्षक की ऑटो पलटने से मौत

छपरा : पूरे परिवार के साथ मेला देखने जा रहे शिक्षक की ऑटो पलटने से मंगलवार को मौत हो गयी. मृतक परसा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर निवासी मुकेश राम बताया गया है. मालूम हो कि वे अपनी पत्नी व पांच बच्चों के साथ घर से ऑटो पर सवार होकर दशहरा का मेला घुमाने घर से […]
छपरा : पूरे परिवार के साथ मेला देखने जा रहे शिक्षक की ऑटो पलटने से मंगलवार को मौत हो गयी. मृतक परसा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर निवासी मुकेश राम बताया गया है. मालूम हो कि वे अपनी पत्नी व पांच बच्चों के साथ घर से ऑटो पर सवार होकर दशहरा का मेला घुमाने घर से निकले थे. तभी घर से महज कुछ दूरी पर ऑटो का संतुलन खोया और वह नहर में पलट गयी. घटना करीब साढ़े पांच बजे शाम में हुई.
संतुलन खोने के साथ ऑटो पलटने के बाद गंभीर रूप से घायल की स्थिति को देखते हुए उपचार को पीएचसी परसा लाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया गया है कि ऑटो पर आगे बैठे होने के कारण शिक्षक मुकेश राम गंभीर रूप से जख्मी हुए, जिन्हें अस्पताल में ले जाने के साथ ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. संयोग ठीक था कि दुर्घटना में कोई अन्य को चोट नहीं आयी.
घटना की सूचना स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह ने सीओ रामभजन राम व स्थानीय पुलिस को दी. मौके पर अस्पताल पहुंच सीओ, बीडीओ रजत किशोर सिंह व स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी ली. स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा. मृत्तक पानापुर के बकवा में उत्क्रमित मध्य विधालय में दस वर्षों से शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. घटना के बाद मृत्तक की पत्नी रजान्ति देवी सहित अन्य परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










