दो वैकल्पिक एंबुलेंस अस्पताल में रहेंगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

छपरा : सदर अस्पताल में गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा दो वैकल्पिक छोटे एंबुलेंस का उद्घाटन सिविल सर्जन माधेश्वर झा ने हरी झंडी दिखाकर किया. इस दौरान सीएस ने बताया कि दो वैकल्पिक एंबुलेंस सदर अस्पताल में उपलब्ध होंगे. अगर किसी भी प्रखंड में एंबुलेंस खराब हो जाता है, तो चालक व इएनटी […]
विज्ञापन
छपरा : सदर अस्पताल में गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा दो वैकल्पिक छोटे एंबुलेंस का उद्घाटन सिविल सर्जन माधेश्वर झा ने हरी झंडी दिखाकर किया. इस दौरान सीएस ने बताया कि दो वैकल्पिक एंबुलेंस सदर अस्पताल में उपलब्ध होंगे. अगर किसी भी प्रखंड में एंबुलेंस खराब हो जाता है, तो चालक व इएनटी तत्काल खराब एंबुलेंस को सदर अस्पताल लाकर खड़ा कर देंगे व पुनः वैकल्पिक एंबुलेंस से मरीजों को सेवा देंगे. जिससे मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो.
प्राय ऐसा होता था कि एक एंबुलेंस होने से मरीजों को चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में ही एंबुलेंस खराब हो जाता था, जिससे मरीजों को काफी कठिनाई होती थी. अब अगर रास्ते में कहीं भी एंबुलेंस खराब होता है, तो चालक तुरंत एसीएमओ सत्यप्रकाश को सूचना देकर वैकल्पिक एंबुलेंस मंगा लेंगे. इस अवसर पर एसीएमओ सरोज सिंह, डीपीसी रमेश चंद्र, आरती त्रिपाठी, सीएमओ अमरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे. वहीं दो वैकल्पिक एंबुलेंसों के मिलने से शहरवासियों को सुविधा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










