ePaper

नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार, चाचा के साथ उसका साथी भी था मौजूद

Updated at : 22 Aug 2019 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार, चाचा के साथ उसका साथी भी था मौजूद

सारण : बिहारमें सारण के दरियापुरमें स्थानीय थाना क्षेत्र के सैदपुर महम्मदपुर में रिश्ते को तार-तार करते हुए शौच करने गयी भतीजी के साथ रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने हाथ पैर बांध कर उसके साथ मुंह काला किया. घटना बुधवार की देर शाम की है. जानकारी के अनुसार नाबालिग युवती बुधवार की शाम […]

विज्ञापन

सारण : बिहारमें सारण के दरियापुरमें स्थानीय थाना क्षेत्र के सैदपुर महम्मदपुर में रिश्ते को तार-तार करते हुए शौच करने गयी भतीजी के साथ रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने हाथ पैर बांध कर उसके साथ मुंह काला किया. घटना बुधवार की देर शाम की है.

जानकारी के अनुसार नाबालिग युवती बुधवार की शाम में शौच करने घर के बगल स्थित खेत में गयी थी. अंधेरे का लाभ उठा पड़ोस के चाचा संतोष कुमार ने अपने एक साथी के साथ उसे पकड़ लिया और खेत में स्थित एक पलानी में ले जाकर उसके साथ मुंह काला किया. इस दौरान लड़की बेहोश हो गयी. दो घंटे बाद जब उसे होश आया तो धमका कर उसे छोड़ दिया.

युवती जब घर लौटी तो अपनी मां को सारी बात बतायी. इसके बाद परिजन गुरुवार को उसे थाने पर लेकर आये. जहां युवती ने बताया कि उसके चाचा के साथ जो युवक था वह अपना मुंह गमछा से बांधे हुए था. जिस कारण उसे वह पहचान नहीं पायी. उसने बताया कि दोनों ने विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की और धमकी भी दी. बेहोश हो गयी थी. इसलिए मुंह बांधे युवक ने बलात्कार किया कि नहीं यह वह नहीं देख पायी. युवती के बयान पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है.

युवती को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिये छपरा भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि एक आरोपित नामजद है, दूसरे को युवती नहीं पहचान पायी है. इसलिए एक अज्ञात पर तथा एक नामजद पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन