छपरा : स्कूल की छत पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, इलाके में सनसनी

छपरा : सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के विद्यालय के पहले तल्ले पर एक युवक की लाश मिलने से शुक्रवार की सुबह सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये. इससे यहां भीड़ लग गयी. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है. […]
छपरा : सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के विद्यालय के पहले तल्ले पर एक युवक की लाश मिलने से शुक्रवार की सुबह सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये. इससे यहां भीड़ लग गयी. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है.
Bihar: Body of a man found on the terrace of a school in Chhapra. Police investigation underway. pic.twitter.com/az3HdmkRVA
— ANI (@ANI) August 2, 2019
जानकारी के मुताबिक, सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अचितपुर में शुक्रवार की अहले सुबह 20 वर्षीय एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. युवक की क्षत-विक्षत लाश प्रथम तल के कमरे के बरामदे में पड़ी हुई मिली. आशंका जतायी जा रही है कि युवक को लाकर यहां हत्या कर दी गयी है. पुलिस को मृतक की जेब से एक आई कार्ड मिला है. पहचान पत्र के आधार पर युवक की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के काला पकड़ी गांव के ललीता राय के पुत्र प्रदुम्न कुमार के रूप में की गयी है. घटनास्थल पर काफी खून गिरा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




