नारायणी गंगा महाआरती : महा आरती देखने के लिए उमड़े श्रद्धालु

Updated at : 31 Jul 2019 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
नारायणी गंगा महाआरती : महा आरती देखने के लिए उमड़े श्रद्धालु

सोनपुर : सावन माह के अवसर पर हरिहर क्षेत्र सोनपुर में पुल घाट के समीप आयोजित नारायणी गंगा महाआरती को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. सोनपुर के समाजसेवी माधवेंद्र कुमार सिंह उर्फ माधो बाबू के सौजन्य से आयोजित महाआरती में कर्णप्रिय बज रहे संगीत ‘मानो तो मैं गंगा मां हूं, ना मानो […]

विज्ञापन

सोनपुर : सावन माह के अवसर पर हरिहर क्षेत्र सोनपुर में पुल घाट के समीप आयोजित नारायणी गंगा महाआरती को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. सोनपुर के समाजसेवी माधवेंद्र कुमार सिंह उर्फ माधो बाबू के सौजन्य से आयोजित महाआरती में कर्णप्रिय बज रहे संगीत ‘मानो तो मैं गंगा मां हूं, ना मानो तो… सहित अन्य भक्ति गीतों व डमरू के डम-डम की तान पर वहां मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो उठे.

पटना के कला संग्रह के कलाकारों ने नारायणी गंगा महाआरती के अवसर पर सती वियोग भस्म आरती का अद्भुत प्रदर्शन किया. कार्यक्रम को लेकर नारायणी तट पुल घाट स्थित कार्यक्रम स्थल को काफी भव्य व आकर्षक रूप से फूल मालाओं से सजाया संवारा गया था.
नारायणी गंगा महाआरती के लिए जैसे ही पंडितों ने मंत्रोचारण शुरू किया वैसे ही नारायणी तट पर मौजूद लोग भक्ति रस की अविरल धारा में गोते लगाने लगे. हर-हर गंगे के जयकारे से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा. गत साल से भी भव्य आयोजन इस बार किया गया था.
कार्यक्रम को सफल बनाने में ये सभी कलाकारों सत्येंद्र पंडित, संतोष,सत्यम एवं अंजु कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. इस मौके पर वैशाली के जिला जज प्रेम रंजन मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी शंभु शरण पांडेय, डीएसपी अतानु दत्ता, ज्ञानेंद्र सिंह, टुनटुन, धर्मेंद्र सिंह, ब्रजेंद्र सिंह बबलू, अजय सिंह, अधिवक्ता नवल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.
परसा में भक्तों ने निकाली कलशयात्रा
परसा. माड़र बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित 24 घंटे के अखंड अष्टयाम को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे व डीजे के साथ निकाली गयी. कलशयात्रा खेमाडीह, भलवहिया, चकसहबाज, दिघरा होते कांटा पर पहुंची.
जहां पूर्व से टैंकर में रखे गये पवित्र जल से आचार्य गजेंद्र पांडेय ने जलभरी करायी. कलश यात्रा में मुख्य रूप से परसा के पूर्व विधायक छोटेलाल राय, परसौना मुखिया डॉ सविता कुमारी, शोभनाथ राय, अजय राय, सुगिया देवी, सुमित्रा कुमारी, दीपक कुमार, संजीत कुमार, महेश कुमार सहित दर्जनों ने अपनी भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन