पिठौरी नंदलाल टोले में हिरासत से मुक्त होने के बाद पत्नी का किया अंतिम संस्कार
Updated at : 23 Jul 2019 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

बनियापुर : थाना क्षेत्र के पिठौरी नंदलाल टोले में हुए तिहरे हत्याकांड में गिरफ्तार दो पुत्रों एवं पुत्रवधू एवं पति काे पुलिस हिरासत में रखने का सदमा बर्दाश्त नहीं करने के कारण किसमातो देवी की मौत हार्ट अटैक से हो गयी थी. किसमातो देवी का अंतिम संस्कार पति राजबली राम के पुलिस हिरासत से मुक्त […]
विज्ञापन
बनियापुर : थाना क्षेत्र के पिठौरी नंदलाल टोले में हुए तिहरे हत्याकांड में गिरफ्तार दो पुत्रों एवं पुत्रवधू एवं पति काे पुलिस हिरासत में रखने का सदमा बर्दाश्त नहीं करने के कारण किसमातो देवी की मौत हार्ट अटैक से हो गयी थी. किसमातो देवी का अंतिम संस्कार पति राजबली राम के पुलिस हिरासत से मुक्त होने के बाद किया गया.
अंतिम संस्कार, जिसमें पुत्र की महत्ता अहम है, के अवसर पर मृतका का कोई पुत्र उपस्थित नहीं रहा. इससे अंतिम संस्कार में शामिल लोगो की आंखें नम रहीं एवं चर्चा का विषय रहा. तिहरे हत्याकांड के बाद मुहल्ले के सभी पुरुष सदस्य पलायन कर गये हैं एवं अंतिम संस्कार के लिए नाते-रिश्तेदारों को बुलाना पड़ा. उनके सहयोग से अंतिम संस्कार का कार्य पूरा हुआ.
विदित हो कि मृतका किसमातो देवी का पुत्र बुधराम राम, भिखारी राम एवं पुत्रवधू अनिता देवी, प्रभावती देवी हत्याकांड के नामजद अभियुक्त हैं. इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर मंडल कारा, छपरा भेज दिया है. वहीं पति राजबली राम को अनुसंधान में जुटी पुलिस हिरासत में ले गड़खा थाने में रख पूछताछ कर रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




