छपरा में आज सजेगी हंसी और सुरों की महफिल, अपराजिता महिला सम्मान समारोह में जुटेंगे शहरवासी

भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में आज हंसी के ठहाकों के साथ सजेगी सुरों की महफिल
Chhapra News: छपरा के भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में आज प्रभात खबर के अपराजिता महिला सम्मान समारोह का आयोजन होगा. कार्यक्रम में स्टैंड अप कॉमेडियन एहसान कुरैशी और बॉलीवुड सिंगर नम्रता दास प्रस्तुति देंगी, जबकि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा.
Saran News (प्रभात किरण हिमांशु की रिपोर्ट): छपरा शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह डाक बंगला रोड, गर्ल्स स्कूल परिसर में आज हंसी के ठहाकों के साथ सुरों की महफिल सजेगी. देश के नामचीन स्टैंड अप कॉमेडियन एहसान कुरैशी तथा बॉलीवुड सिंगर नम्रता दास की प्रस्तुति का शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार है. संध्या छह बजे से कार्यक्रम शुरू होगा. प्रभात खबर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को अपराजिता सम्मान से नवाजा जाएगा.
सम्मान समारोह के बाद होगा रंगारंग कार्यक्रम
सम्मान समारोह के उपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में छपरा की विधायक छोटी कुमारी, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव तथा जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ परमेंद्र कुमार बाजपेई समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे. इस अवसर पर डॉ रंजीता प्रियदर्शिनी, डॉ अंजु सिंह, निभा कुमारी, अमिता यादव, राजनंदनी, प्रियंका कुमारी, वैष्णवी, भारती कुमारी, अंजली कुमारी तथा सलोनी कुमारी को अपराजिता सम्मान दिया जाएगा.
कई संस्थाओं के सहयोग से हो रहा आयोजन
सामाजिक सरोकार से जुड़े इस आयोजन को सफल बनाने में कई संस्थाओं और लोगों की अहम भूमिका है. मेन स्पॉन्सर के रूप में वास्तु विहार शामिल है, जबकि को-स्पॉन्सर के रूप में आर्या कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर तथा सम्राट अशोक विकास मंच का सहयोग मिल रहा है. कार्यक्रम में होटल अमितांश हॉस्पिटैलिटी पार्टनर के रूप में शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Jha
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










