चंवर के गड्ढे में डूबने से तीन चचेरे भाइयों की गयी जान, गांव में मातम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दरियापुर : डेरनी थाना क्षेत्र के पुरनाडीह गांव स्थित चंवर के गड्ढा में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से तीन किशोरों की मौत डूबने से हो गयी. तीनों किशोर आपस में चचेरे भाई लगते थे. तीन किशोरों को मौत की खबर गांव में पहुंचते ही हाहाकार मच गया और घटनास्थल पर […]
विज्ञापन
दरियापुर : डेरनी थाना क्षेत्र के पुरनाडीह गांव स्थित चंवर के गड्ढा में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से तीन किशोरों की मौत डूबने से हो गयी. तीनों किशोर आपस में चचेरे भाई लगते थे. तीन किशोरों को मौत की खबर गांव में पहुंचते ही हाहाकार मच गया और घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी.
जानकारी के अनुसार पुरनाडीह गांव निवासी आनंदी राय का 12 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार, शिवजी राय के 10 वर्षीय पुत्र पल्लू कुमार व सुरेंद्र राय के 10 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार सोमवार की शाम स्कूल से लौटने के बाद घर पर खाना खाया और फिर एक साथ खेलने निकल पड़े.
इसी क्रम में तीनों किशोर चंवर के गड्ढा में एक साथ नहाने घुस गया. इस क्रम में सचिन अचानक गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने के प्रयास में साथ नहा रहा दोनों किशोर उसे बचाने गये.मगर कोई बच न सका और डूबने से तीनों की मौत हो गयी. इस बात की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों तक पहुंची तो स्थानीय युवकों ने गड्ढा में घुस तीनों को निकाला और पीएचसी दरियापुर पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी और तीनों किशोरों के घरों में कोहराम मच गया.हर किसी का रोते-रोते बुरा हाल था.
वहीं सबों से लिपट कर रोते हुए परिजनों का दृश्य हर किसी को भावुक कर दे रहा था. मृतकों के परिजन रोते रोते अपनी किस्मत को किस्मत को कोस रहे थे.उधर तीनों किशोर के शवों को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया था. मृतक किशोरों में दो एक ही घर के हैं. जबकि तीनों आपस में चचेरे भाई थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










