Chhapra News : सोंधी नदी में स्नान के दौरान 13 वर्षीया किशोरी की डूबने से मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Sep 2024 10:10 PM
Chhapra News : जीवित्पुत्रिका पर्व के अवसर पर बुधवार को थाना क्षेत्र के सबदरा गांव के समीप सबदरा पुल के समीप सोंधी नदी में स्नान करने के दौरान 13 वर्षीय एक किशोरी की डूबने से मौत हो गयी.
मांझी. जीवित्पुत्रिका पर्व के अवसर पर बुधवार को थाना क्षेत्र के सबदरा गांव के समीप सबदरा पुल के समीप सोंधी नदी में स्नान करने के दौरान 13 वर्षीय एक किशोरी की डूबने से मौत हो गयी. डूबने से मृत किशोरी सबदरा गांव निवासी राधेश्याम साह उर्फ विदेशी साह की पुत्री शोभा कुमारी बताई जाती है. घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार जिउतिया पर्व को लेकर सबदरा सहित आसपास के आधा दर्जन गांव की महिलाएं स्नान करने पहुंची थी. मृतका भी अपने घर परिवार की महिलाओं के साथ नहाने गई थी, इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. डूबने की सूचना मिलने के बाद नदी के पास कोहराम मच गया. मौकें पर पहुँचे पंचायत के मुखिया मुन्ना साह तथा पूर्व मुखिया परमहँस प्रसाद आदि ने मांझी पुलिस को घटना की सूचना दी. घटना की सूचना मिलने के बाद अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुचे.बाद में स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक घण्टे के भीतर शव को खोज कर पानी से बाहर निकाल लिया गया. बाद में मांझी पुलिस की मदद से किशोरी को आनन फानन में मांझी सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर पाकर सीएचसी पहुँचे परिजनों के रुदन क्रन्दन से माहौल गमगीन हो गया. मृतका अपने तीन भाइयों के बाद सबसे छोटी थी. जबकि उसके पिता मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं.घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
मढ़ौरा में नदी में डूबे दो बच्चे मढ़ौरा
थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर और टेहटी में दो बच्चों की नदी के पानी में डुबकर मौत हो गयी. दोनों बच्चें जितिया पर्व पर नदी पर नहाने गए थे. इसी दौरान नहाने के क्रम में नदी में पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चले गए. हल्ला होने पर लोग जबतक जमा होते और पानी से ढ़ुढ़ कर बाहर निकालते तकतक उनकी मृत्यु हो चूकी थी. मृतक में ओल्हनपुर निवासी जगलाल राय का 14 वर्षीय किशोर रिक्की कुमार और टेहटी निवासी राजनाथ राय की सात वर्षीय पुत्री आरती कुमारी का नाम बताया गया है .मिली जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय रिक्की कुमार अपनी मां के साथ बरदहिया सिढ़िया नदी घाट पर गया था. उसकी मां अन्य महिलाओं के साथ दुसरे घाट पर थी. इसी बीच रिक्की कुछ अन्य बच्चों के साथ अलग घाट पर जाकर नहा रहा था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. सात वर्षीय आरती कुमारी भी अपनी मां के साथ टेहटी डबरा नदी घाट पर गई थी. नहाने दौरान ही वह फिसल कर गहरे पानी में चली गयी. अन्य लोग जब तक कुछ समझ पाते तक तक आरती पानी में डूब चूकी थी. दोनों को लेकर उनके परिजन व अन्य ग्रामीण रेफरल अस्पताल में पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. दोनों बच्चों की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया .वही गांव का माहौल गमगीन हो गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










