पेंशन अदालत में 13 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निबटारा

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
पेंशन अदालत में 13 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निबटारा

गुरुवार को सोनपुर रेल मंडल में वर्ष 2026 की प्रथम पेंशन अदालत का आयोजन मंडल मुख्यालय सभा कक्ष में किया गया.

विज्ञापन

सोनपुर. गुरुवार को सोनपुर रेल मंडल में वर्ष 2026 की प्रथम पेंशन अदालत का आयोजन मंडल मुख्यालय सभा कक्ष में किया गया. इस पेंशन अदालत का उद्देश्य सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की लंबित समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा. पेंशन अदालत में कुल 13 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से सभी मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. इससे सेवानिवृत्त कर्मियों को शीघ्र न्याय एवं संतोषजनक समाधान प्राप्त हुआ, जो मंडल प्रशासन की पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता को दर्शाता है. इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, मंडल लेखा अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. साथ ही रिटायर्ड एसोसिएशन के सचिव एवं अध्यक्ष तथा विभिन्न यूनियन एवं एसोसिएशन के सचिव एवं अध्यक्ष भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. पेंशन अदालत के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने पेंशनभोगियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए. मंडल प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से निपटारा हो. सोनपुर मंडल द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता प्रदर्शित की जा रही है.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन