बीसीए फाइनल इयर में विद्या विहार कॉलेज के दर्जनों छात्रों को मिला डिस्टिंक्शन अंक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

छपरा : मौलाना मजहरूल हक अरबिक व फारसी यूनिवर्सिटी ए ने बीसीए सत्र 2016-19 के फाइनल इयर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसमें छपरा के मौना पकड़ी स्थित विद्या विहार कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता पायी है. विद्या विहार कॉलेज के दर्जनों छात्रों को डिस्टिंक्शन मिला है. इसमें मोहम्मद इरफान अंसारी, पंकज […]
विज्ञापन
छपरा : मौलाना मजहरूल हक अरबिक व फारसी यूनिवर्सिटी ए ने बीसीए सत्र 2016-19 के फाइनल इयर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसमें छपरा के मौना पकड़ी स्थित विद्या विहार कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता पायी है.
विद्या विहार कॉलेज के दर्जनों छात्रों को डिस्टिंक्शन मिला है. इसमें मोहम्मद इरफान अंसारी, पंकज कुमार, अंकित कुमार ओझा, आशुतोष कुमार पांडे, शिखा, निधि पांडे, ऋतु रंजन, बिट्टू कुमार, शिवकुमारी, अंकिता, निभा कुमारी, सैयद कामरान आलम, पल्लवी कुमारी, राहुल कुमार चौधरी, गायत्री कुमारी, समेत कई छात्रों को 75 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं.
छात्रों की सफलता पर निदेशक सुधाकर भारद्वाज ने सभी को जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मौलाना मजहरूल हक यूनिवर्सिटी द्वारा रेगुलर डिग्री के तहत बीसीए कोर्स का रिजल्ट जारी किया गया है. इन छात्रों की सफलता के बाद दूसरे सत्र के छात्रों को भी काफी प्रेरणा मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










