छपरा/सासाराम : राशि गबन में सासाराम इओ की होगी गिरफ्तारी

Updated:
विज्ञापन
छपरा/सासाराम : राशि गबन में सासाराम इओ की होगी गिरफ्तारी

छपरा/सासाराम : सासाराम नगर पर्षद की कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी की कभी गिरफ्तारी हो सकती है. सारण एसपी के निर्देश पर परसा थाने की पुलिस वारंट लेकर घूम रही है. गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस कुर्की के लिए कोर्ट से प्रार्थना करेगी. उन पर करोड़ों रुपये की सरकारी राशि का गबन करने, वित्तीय अनियमितता, शिक्षक […]

विज्ञापन

छपरा/सासाराम : सासाराम नगर पर्षद की कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी की कभी गिरफ्तारी हो सकती है. सारण एसपी के निर्देश पर परसा थाने की पुलिस वारंट लेकर घूम रही है. गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस कुर्की के लिए कोर्ट से प्रार्थना करेगी. उन पर करोड़ों रुपये की सरकारी राशि का गबन करने, वित्तीय अनियमितता, शिक्षक नियोजन में फर्जीवाड़ा को छिपाने सहित सामग्रियों की खरीद से जुड़ी फाइलों को गायब करने का आरोप है. इसकी जानकारी परसा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने दी.

उन्होंने बताया कि परसा नगर पंचायत की पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी के विरुद्ध लोकसभा चुनाव से पूर्व वारंट जारी हुआ था. चुनाव में व्यस्तता के कारण गिरफ्तारी के लिए छापेमारी नहीं हो सकी थी. इस बीच, आरोपित ने सरेंडर ने भी नहीं किया. इओ की गिरफ्तारी के लिए कुर्की की कार्रवाई करने के लिए कोर्ट से प्रार्थना की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन