टेंपो पलटने से वृद्ध यात्री की मौत, परिजनों में कोहराम

Updated at : 13 Jun 2019 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो पलटने से वृद्ध यात्री की मौत, परिजनों में कोहराम

रिविलगंज : थाना क्षेत्र के इनई ब्रह्मस्थान के पास छपरा मांझी नेशनल हाइवे 19 पर बुधवार को टेंपो पलट जाने से वृद्ध यात्री की मौत हो गयी. साथ ही दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि मांझी से […]

विज्ञापन

रिविलगंज : थाना क्षेत्र के इनई ब्रह्मस्थान के पास छपरा मांझी नेशनल हाइवे 19 पर बुधवार को टेंपो पलट जाने से वृद्ध यात्री की मौत हो गयी. साथ ही दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि मांझी से छपरा की तरफ जा रही अनियंत्रित टेंपो इनई ब्रह्मस्थान के पास पलट गयी.

जिसपर सवार वृद्ध व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी. घटना के बाद उस पर सवार यात्रियों को आसपास के लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रिविलगंज थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले ली और दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर लिया.
मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के मझनपुरा गांव निवासी बलराम सिंह (65 वर्ष ) के रूप में की गयी है. इस घटना में उसी गांव के रणजीत सिंह और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गये. घटना के बाद वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी और छपरा-मांझी पथ पर आवागमन आधे घंटे तक बाधित हो गया. पुलिस के द्वारा शव को उठाये जाने के बाद आवागमन बहाल हो सका. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन