गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर के निधन पर शोक
Updated at : 19 Mar 2019 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा : पूर्व रक्षा मंत्री व गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर के निधन पर जिला भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया. स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित कर पार्रिकर को श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन […]
विज्ञापन
छपरा : पूर्व रक्षा मंत्री व गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर के निधन पर जिला भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया. स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित कर पार्रिकर को श्रद्धांजलि दी गयी.
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि स्व पार्रिकर ने रक्षा मंत्री रहते सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया था. वे सादगी व सहजता के प्रतिमूर्ति थे.
वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि स्व पार्रिकर के निधन से पार्टी के साथ-साथ देश ने एक ईमानदार नेता को खो दिया. अभी उनकी देशसेवा में जरूरत थी.
वे अंत समय तक राज्य के सेवा में लगे रहे. शोकसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, वंशीधर तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, श्रीकांत पांडेय, श्रीनिवास सिंह, धर्मेंद्र चौहान, जयशंकर बैठा, कमलेश कुमार सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. वहीं दूसरी तरफ उनके निधन पर मशरक में शोकसभा आयोजित कर संवेदना व्यक्त की गयी. बंगरा पेट्रोल पंप के पास आयोजित शोकसभा में सरोज सिंह, वकील राय, नवल किशोर तिवारी, शैलेंद्र, गुड्डी सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




