दो दुकानों से लाखों की चोरी, उपचुनाव में नागेश्वर राम बने मुखिया

Updated at : 13 Mar 2019 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
दो दुकानों से लाखों की चोरी, उपचुनाव में नागेश्वर राम बने मुखिया

डोरीगंज(छपरा) : सदर की तेनुआ उप पंचायत चुनाव को लेकर गत 10 मार्च को मुखिया पद के लिए हुए मतदान के बाद मतों की गणना कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित आरसेटी भवन में शांतिपूर्ण हो गयी. इसमें अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतीश कुमार मांझी को 413 मतों के अंतर से पराजित […]

विज्ञापन

डोरीगंज(छपरा) : सदर की तेनुआ उप पंचायत चुनाव को लेकर गत 10 मार्च को मुखिया पद के लिए हुए मतदान के बाद मतों की गणना कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित आरसेटी भवन में शांतिपूर्ण हो गयी.

इसमें अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतीश कुमार मांझी को 413 मतों के अंतर से पराजित कर नागेश्वर राम निर्वाचित घोषित किये गये.
पंचायत के 15 वार्डों के कुल मतदाताओं की संख्या 8057 के मुकाबले कुल 3971 पोल हुए थे. इसमें मुखिया पद के लिए निर्वाचित नागेश्वर राम को 1783 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतीश कुमार मांझी कुल 1370 मत ही हासिल कर पाये.
वहीं इस पद के लिए मैदान में उतरे दो अन्य उम्मीदवारों में जितेंद्र मांझी को 505 व अर्जुन बैठा को 313 मतों से ही संतोष करना पड़ा. वहीं जीत की घोषणा होते ही विजयी मुखिया प्रत्याशी खेमे के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी. विजयी प्रत्याशी के पक्ष में जिंदाबाद के नारे लगाते हुए समर्थकों ने हवा में रंग व गुलाल उड़ा मुखिया को फूल मालाओं से लाद दिया. वहीं हार से मायूस प्रतिद्वंद्वी खेमे के समर्थकों के बीच गहरी निराशा देखी गयी.
गौरतलब हो कि उक्त पंचायत के तत्कालीन मुखिया दिलीप मांझी की एक सड़क हादसे में मौत के बाद खाली पड़ी सीट को लेकर यह उपचुनाव बिहार सरकार राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के आलोक में कराया गया.
पुलिस को चकमा देने के लिए लगा रखा था बोर्ड
कंटेनर पर ऑन आर्मी ड्यूटी का बोर्ड लगाने के पीछे धंधेबाज का मकसद पुलिस को चकमा देना था. इस काम में वह बहुत हद तक सफल भी रहा है. माना जा रहा है कि इंफाल से चला यूपी नंबर का यह कंटेनर मध्य बिहार में भी गांजे की खेप उतारा होगा, क्योंकि बड़े कंटेनर के थोड़े हिस्से में ही 14 पैकेट गांजा रखा हुआ था और कंटेनर सील नहीं था. केवल ताला लगा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन